बरेली कॉलेज में सछास का हल्लाबोल, भारी पुलिस फोर्स के बीच विरोध पर अड़े छात्रनेता

# ## Bareilly Zone

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ बैठक के बाद समाजवादी छात्रसभा (सछास) नए तेवर के साथ मैदान में उतर गई है। बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर सछास ने बरेली कॉलेज में मोर्चा खोल दिया। न्याय मार्च निकाला। विरोध के चलते कॉलेज में पहले से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। हालांकि सछास कार्यकर्ता फिर भी नहीं रुके और मार्च लेकर कैंपस में पहुंच गए। फीस बढ़ोत्तरी वापस लेने, छात्रसंभा चुनाव कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

बरेली कॉलेज में फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ सछास पहले से ही विरोध पर अड़ी है। इसके विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा चुका है। बुधवार सछास के जिला और राज्य स्तरीय कार्यकर्ता न्याय मार्च लेकर बरेली कॉलेज पहुंचें और यहां जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन वे विरोध पर अड़े रहे।