Houthi Attack: सऊदी में हूती हमलों से गहराया प.एशिया संकट, भारत बोला-नागरिकों पर हमले अस्वीकार्य

# ## International

दिल्ली। सऊदी अरब में हूती हमलों की खबरों पर भारत ने सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इनकी कड़ी निंदा की है। हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब में हवाई अड्डे सहित कई ठिकानों पर हमले किए हैं। ईरान समर्थित हूती लड़ाकों ने तेल प्रतिष्ठानों और कुछ अन्य नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। इन हमलों के बाद पश्चिम एशिया में संघर्ष और बढ़ने की आशंकाएं गहरा गई हैं।

हूती हमलें अस्वीकार्य : भारत

सऊदी अरब में तेल प्रतिष्ठानों पर हूती लड़ाकों द्वारा किए गए हालिया हमलों की बुधवार को निंदा करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने सऊदी अरब की संप्रभु भूमि पर हुए हमलों की निंदा की है, विशेष रूप से नागरिक और आर्थिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने की। उन्होंने कहा कि ऐसे हमले ‘अस्वीकार्य’ हैं जो क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करते हैं और तथा बाब-अल-मंदेब में नौवहन की स्वतंत्रता के लिए खतरा पैदा करने वाले हों। इन हमलों से क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभावित होगी। जायसवाल ने एक सवाल के जवाब में यह बात कही। सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर ये हमले ऐसे समय हुए हैं, जब अमेरिका ने ईरान पर अपने आर्थिक प्रतिबंधों को और कड़ा कर दिया है। हूती लड़ाके मुख्य रूप से यमन से अपनी गतिविधियां संचालित करते हैं।