Bareilly News : कॉमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण बंद, आरटीओ के चक्कर काट रहे चालक

# ## Bareilly Zone

कॉमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया बंद होने से चालक परेशान हैं। वे रोजाना संबंधित कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। अधिकारियों ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

आरटीओ कार्यालय में कॉमर्शियल वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण का काम करीब एक सप्ताह से ठप है। अधिकारियों के अनुसार नई व्यवस्था के तहत हैवी कॉमर्शियल वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण के लिए फार्म-5 ए यानी इंधन बचत संबंधी ड्राइविंग ट्रेनिंग का प्रमाणपत्र अनिवार्य किया गया है। इसके चलते आरटीओ कार्यालय में नवीनीकरण का काम प्रभावित है।

हालांकि आरोप है कि कुछ बाहरी लोग अतिरिक्त रुपये, ऑनलाइन आवेदन और ऑटो अप्रुवल के जरिए कॉमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण कर रहे है। परिवहन विभाग के आरआई टेक्निकल हारुन सैफी ने बताया कि कॉमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण का काम कार्यालय में बंद हैं। बाहरी लोगों द्वारा काम करने की शिकायत आई है। इस तरह जो भी कॉमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण हुआ है उनकी जांच कराई जाएगी।