- विकास कार्य के लिए विशेष फंड का प्रयास होगा : डॉ.राजेश्वर सिंह
- नीलमथा में 181वें सप्ताह पहुंचा ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान, 187 जनसमस्याओं पर कार्रवाई का आश्वासन
नीलमथा के विकास के लिए विशेष फंड का प्रयास

सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के लगातार 181वें सप्ताह आयोजित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान का आयोजन रविवार को JVR Resort, नीलमथा में हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों, वरिष्ठ नागरिकों, माताओं-बहनों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने सहभागिता की। इस दौरान 187 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि नीलमथा, पंडित खेड़ा, गौली और बदाली खेड़ा के समग्र विकास के लिए वृहद योजना तैयार करने और मुख्यमंत्री से विशेष फंड उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

- मातृशक्ति और वीर नारियों का सम्मान
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद जमुना देवी, भागीरथी धामी, मीनू रावत, किरण सिंह, रामेश्वरी, रेनू रावत, रंजू झा, शकुंतला, तारा सिंह और किरण रानी को सम्मानित किया गया। वीर नारियों आनंदी देवी, दुर्गा देवी और उमा सिंह को भी उनके त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा के लिए सम्मानित किया गया। वरिष्ठ एवं विशिष्टजनों में शौर्य चक्र सम्मानित चंचल सिंह दशेला, परमानंद त्रिपाठी, महावीर अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, राम कुमार चौहान, के.पी. शर्मा, कैलाश नाथ अवस्थी, अरुण मिश्रा, वी.एन. राय, सुग्रीव सिंह राघव, सरदार रंजीत सिंह, रमेश बिष्ट, मंजू गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, आर.पी. सैनी, एस.के. पांडेय, उदय प्रताप सिंह, सुधीर राजपाल, मंजू सिंह, पी.पी. पंत, भवानी भट्ट और मुकेश नादान को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।

- 20 विद्यार्थियों को साइकिल, मेधावियों का सम्मान
शिक्षा को प्राथमिकता बताते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि सरोजिनी नगर के 70 स्कूलों में Digital Library एवं Smart Class स्थापित कराई गई हैं और 500 से अधिक कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए हैं। कार्यक्रम में शिवानी राजपूत, नितिन सिंह, मुस्कान विश्वकर्मा, लोकेश, अंजू रावत, लक्ष्मी रावत, रिद्धिमा, खुशी पाल, आयुषी गुसाईं, कशिश, अपेक्षा, अनुष्का कुमारी, वंदना रावत, समीर, कोमल सिंह, दीपिका प्रसाद, रामबाबू कुमार, श्रेया राजपूत, सूर्य प्रकाश सिंह चौहान और जाह्नवी साहू को साइकिल वितरित की गईं। बीबीए ऑनर्स के गोल्ड मेडलिस्ट वेंकटेश नारायण प्रसाद शुक्ला और साइबर लॉ की गोल्ड मेडलिस्ट शिवानी शुक्ला को भी सम्मानित किया गया।

- खेल प्रतिभाओं और युवाओं को प्रोत्साहन
सरोजिनी नगर में युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए 300 से अधिक Sports Clubs स्थापित किए गए हैं। कार्यक्रम में जूडो-कराटे की राष्ट्रीय चैंपियनशिप की सिल्वर पदक विजेता इंद्रवीरा सिंह बिष्ट और जुनाली सिंह बिष्ट को सम्मानित किया गया। खेल शिक्षक अनुराग चतुर्वेदी के योगदान की भी सराहना की गई। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है।
- महिला सशक्तिकरण को मिली नई गति
महिला सशक्तिकरण के लिए सरोजिनी नगर में 170 से अधिक तारा शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं तथा करीब 2,500 सिलाई मशीनें महिलाओं को उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यक्रम में प्राप्त आवेदन के आधार पर एक और तारा शक्ति केंद्र स्थापित करने की घोषणा की गई। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आवश्यकता के अनुसार भविष्य में और केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
- 181 सप्ताह से जारी है जनसेवा अभियान
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान लगातार 181 सप्ताह से प्रत्येक रविवार जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहा है। अब तक 14 हजार से अधिक पत्र संबंधित विभागों और शासन को भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान, हर वर्ग का सम्मान, युवाओं एवं विद्यार्थियों को अवसर और सरोजिनी नगर का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है।
