दवा विक्रेता वेलफेयर समिति का छठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

Lucknow
  • नकली दवाओं पर रोकथाम और गुणवत्तापूर्ण दवा व्यापार का लिया संकल्प

लखनऊ। दवा विक्रेता वेलफेयर समिति का छठवां स्थापना दिवस वृंदावन कॉलोनी, पीजीआई स्थित होटल ऑरनेट में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय शुक्ला ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ महामंत्री अमित शुक्ला ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में दवा व्यापारी शामिल हुए।

  • दीप प्रज्वलन और केक काटकर हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन विनोद भावनानी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सलमान, कार्यवाहक अध्यक्ष अमित अग्रवाल, वरिष्ठ संगठन मंत्री इंद्रेश सिंह, महामंत्री सुरेंद्र मिश्रा तथा अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर और केक काटकर किया। इस दौरान समिति की छह वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

  • अध्यक्ष विनय शुक्ला ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष विनय शुक्ला ने नकली दवाओं की रोकथाम पर विशेष जोर दिया। उन्होंने दवा विक्रेताओं से अपील की कि वे केवल कंपनियों के अधिकृत स्टॉकिस्टों से ही दवाओं की खरीद करें तथा दवा प्राप्त करते समय बैच नंबर सहित सभी आवश्यक विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान करें। उन्होंने दवा व्यापार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी और गुणवत्ता एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

  • बड़ी संख्या में दवा व्यापारियों ने की सहभागिता

स्थापना दिवस समारोह में ललित मोहन मिश्रा, जितेंद्र राजपाल, परेश शुक्ला, अमित सक्सेना, विपुल भाटिया, अमित पांडे, अमित राय गुप्ता, नितिन गुप्ता, नितिन टंडन, मोहन कुमार, विक्रम स्वरूप, शैलेंद्र मिश्रा, मनीष शर्मा, अरविंद गुप्ता, उमेश यादव, विवेक गुप्ता, दिवाकर पांडे, राकेश सोनकर, अरुण गोर, सौरभ कपूर, उमाकांत गुप्ता और पवन वर्मा सहित बड़ी संख्या में दवा व्यापारी उपस्थित रहे।

  • जनस्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी निभाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में समिति पदाधिकारियों और सदस्यों ने सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण दवा वितरण के साथ जनस्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि दवा विक्रेता वेलफेयर समिति भविष्य में भी व्यापारियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।