टाइफून बावी: डूबा चीन, बर्बाद ताइवान…सड़कों पर तैर रहे जहरीले सांप, कुदरती कहर से 18 लाख लोग बेघर

# ## International

भारी बारिश के बाद आई बाढ़ दुनिया के कई देशों में तबाही मचा रही है, लेकिन सैलाब का सबसे ज्यादा सितम चीन पर टूटा है. चीन के कई प्रांतों में आपातकाल लग गया है. गुआंक्सी प्रांत सैलाब की वजह से पूरा जलमग्न हो चुका है. जान बचाने के लिए लोग घरों की छतों पर हैं, लेकिन उफनती लहरें उन्हें खुद की तरफ खींचने पर अमादा हैं.

टाइफून बावी से दुनिया के तीन देश, चीन, ताइवान और ताजिकिस्तान बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं. बाढ़ ऐसी गर्जना कर रही है कि लाखों लोग बेघर हो गए हैं. जान बचाने के लिए लोगों को अपना घर और शहर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर भागना पड़ा है. जो समय रहते नहीं निकल पाए, उनपर सैलाब सितम बनकर टूट रहा है. जो लोग बाढ़ की भंवर में फंसे हैं, उनकी जिंदगी पर खतरा मंडरा रहा है.

लहरों का कहर ऐसा है कि चीन, ताइवान और ताजिकिस्तान के कई शहर तबाह होते जा रहे हैं. तूफान की राह में जो कुछ आ रहा है, तहस-नहस हो जा रहा है. इस भयानक भंवर में लाखों जिंदगियां फंसी हुई हैं. इन तक मदद नहीं पहुंच पा रही है.

दुनिया के कई देशों में तबाही

भारी बारिश के बाद आई बाढ़ दुनिया के कई देशों में तबाही मचा रही है, लेकिन सैलाब का सबसे ज्यादा सितम चीन पर टूटा है. चीन के कई प्रांतों में आपातकाल लग गया है. गुआंक्सी प्रांत सैलाब की वजह से पूरा जलमग्न हो चुका है. जान बचाने के लिए लोग घरों की छतों पर हैं, लेकिन उफनती लहरें उन्हें खुद की तरफ खींचने पर अमादा हैं. बाढ़ का वेग इतना प्रचंड था कि इसके आगे मजबूत बांध भी टिक नहीं सका.

पानी में तैर रहे सांप

गुआंक्सी में न सिर्फ घर, बल्कि इंसान और जानवर भी सैलाब की भेंट चढ़ गए. ब्रीडिंग फार्म से करीब 900 सांप इसी सैलाब में मिल गए हैं. शहरों में सांप जगह-जगह तैर रहे हैं और लोगों को भयभीत कर रहे हैं. चीन के एक ही नहीं बल्कि कई प्रांत जबरदस्त बाढ़ से बर्बाद हो रहे हैं. जल और जीवन में जंग हो रही है. इस जंग में हार सिर्फ जिंदगी रही है.

सुचिआन का लेसहन शहर भी पूरा का पूरा भयावह बाढ़ की गिरफ्त में है. गाड़ियां तिनकों की तरह बह रही हैं. सैलाब के सामने जो कुछ आया, उसकी जलसमाधि हो गई. चीन में बाढ़ के साथ-साथ तूफान ने भी दस्तक दी. बावी तूफान ने जेजियांग प्रांत को बुरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया.

ताइवान और ताजिकिस्तान में भी कुदरत का कहर

बाढ़ और तूफान ने न सिर्फ चीन की मुसीबतें बढ़ा रखी हैं, बल्कि ताइवान और ताजिकिस्तान को भी कुदरत के क्रोध का सामना करना पड़ रहा है. ताइवान में तेज तूफान के साथ भारी बारिश हुई, तो चारों तरफ तबाही का मंजर नजर आने लगा. ताजिकिस्तान में भारी बारिश के बाद बाढ़ के साथ भूस्खलन की घटनाएं हुईं. बाढ़ और उसके मलबे के सामने जो कुछ आया, तहस-नहस हो गया. दुकान, मकान और गाड़ियां बह गईं.

चीन हो, ताइवान हो या फिर ताजिकिस्तान, बाढ़ जिस तरह से तांडव मचा रही है, उससे प्रशासन राहत और बचाव कार्य भी नहीं कर पा रहा है. यही वजह है कि हजारों-लाखों जिंदगियों पर खतरा मंडरा रहा है.