शहर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने दामाद के बड़े भाई पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर लंबे समय तक ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बेटी की शादी के दौरान की है घटना
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, घटना उस समय की है जब उसकी बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। आरोप है कि शादी से कुछ दिन पहले आरोपी ने महिला को फोन कर कपड़े खरीदने के बहाने अपने कमरे पर बुलाया। महिला भरोसा करके वहां पहुंची, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसके साथ इतनी बड़ी साजिश रची जा रही है। ऐसे में पीड़ित महिला का आरोप है कि कमरे पर पहुंचने के बाद आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, आरोप है कि उसने पीड़ित महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए।
बदनामी के डर से काफी दिन तक चुप रही महिला
आरोप है कि जब महिला को होश आया और उसने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही बेटी की शादी तुड़वा देने की बात कहकर उसे डराया धमकाया। पीड़िता के अनुसार वो सामाजिक बदनामी और बेटी के भविष्य की चिंता के कारण पीड़िता लंबे समय तक चुप रही। आरोप है कि इसी वीडियो के आधार पर आरोपी लगातार महिला को ब्लैकमेल करता रहा। वह बार-बार उसे अपने पास बुलाता और धमकी देकर उसका शोषण करता था। शादी संपन्न होने के बाद भी आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं। आखिरकार परेशान होकर महिला ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई।
पुलिस ने आरोपी को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास से किया गिरफ्तार
मामले की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग महिला को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए है। पुलिस के अनुसार, शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए कई बार बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आया और फरार हो गया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं और उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि किस तरह भरोसे और रिश्तों का गलत फायदा उठाकर अपराधियों द्वारा महिलाओं को निशाना बनाया जाता है।
गई। बुधवार रात पुलिस ने उसे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी शहर छोड़कर भागने की तैयारी में था।
