ग्रेटर नोएडा में नवविवाहिता मोनिका नागर की सुसाइड का लाइव वीडियो आया सामने

# ## UP

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में स्थित घोड़ी बछेड़ा गांव से एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां मोनिका नागर नाम की एक नवविवाहिता की मौत के मामले में अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मोनिका रोते हुए पंखे पर दुपट्टे का फंदा डालकर खुदकुशी करती नजर आ रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

मोनिका की मां की शिकायत पर पति गिरफ्तार

इससे पहले इस मामले में मोनिका की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके दामाद अनुज चौहान और उसके परिवार के सात लोगों ने मिलकर मोनिका की पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी है। आरोप यह भी था कि हत्या के बाद पति अनुज शव को जंगल में ले जाकर पेट्रोल से जलाने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाकाम कर दिया और अधजले शव को कब्जे में ले लिया था। बताया जा रहा था कि मोनिका के नाम पर करोड़ों की प्रॉपर्टी थी, जिसे हड़पने के लिए उसकी हत्या की गई।

दादरी पुलिस इस मामले में पति अनुज को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन अब सुसाइड का लाइव वीडियो सामने आने के बाद यह पूरा मामला उलझ गया है और पुलिस अब वीडियो की सच्चाई की जांच कर रही है।