सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह का “आस्था और सम्मान” अभियान बना सनातन संरक्षण का प्रतीक

Lucknow
  • सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह का “आस्था और सम्मान” अभियान बना सनातन संरक्षण का प्रतीक

सरोजनी नगर विधानसभा में डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा 27 सितम्बर 2022 से निरंतर “रामोत्सव श्रवण अयोध्या यात्रा” संचालित की जा रही है, जिसके माध्यम से अब तक 57 यात्राओं में 150 बसों द्वारा 8000 से अधिक श्रद्धालुओं को श्रीराम लला, हनुमानगढ़ी एवं अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जा चुके हैं। यात्रा के दौरान दर्शनार्थियों के लिए जलपान, भोजन, सुरक्षित यात्रा एवं रामचरितमानस वितरण की व्यवस्था भी की जाती है।

डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा अब तक 220 से अधिक मंदिरों में सीएसआर के माध्यम से हैंडपंप, सोलर लाइट एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार हेतु ₹30 लाख से अधिक की धनराशि निजी संसाधनों से प्रदान की जा चुकी है।

झाड़ेश्वर मंदिर के विकास हेतु ₹5 करोड़ 32 लाख, रितेश्वर मंदिर हेतु लगभग ₹1.05 करोड़ तथा परवर पश्चिम स्थित जल साईनाथ मंदिर हेतु ₹1 करोड़ की धनराशि से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वहीं नीलेश्वर मंदिर एवं बनी क्षेत्र के मंदिरों के सौंदर्यीकरण पर भी करोड़ों रुपये व्यय किए गए हैं। प्राचीन झाऊश्वर मंदिर, हरौनी में कार्य तथा महाशिवरात्रि के अवसर पर 1 किलो चांदी का मुकुट भी अर्पित किया गया।