- प्रशिक्षण से सशक्त हो रहा संगठन, कार्यकर्ताओं में बढ़ा सेवा का उत्साह — डॉ.राजेश्वर सिंह
लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत विधानसभा 170 सरोजिनी नगर के अर्जुनगंज मंडल स्थित ट्यूलिप गार्डन, अवध विहार योजना में एक प्रभावशाली प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संगठन की विचारधारा और सेवा भाव को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी, गंगा भट्ट, अंकित गुप्ता, राजकुमार रोहित, अमन सिंह चौहान, सतगुरु रावत, शिव बक्श सिंह, आनंद जोशी तथा नामित पार्षद नेहा सिंह सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण केवल जानकारी प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि संगठनात्मक अनुशासन, कार्यपद्धति और विचारों की स्पष्टता विकसित करने का सशक्त मंच है। ऐसे आयोजनों से कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता, समर्पण और “राष्ट्र प्रथम” की भावना और अधिक मजबूत होती है।
कार्यक्रम के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने, समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बढ़ाने तथा सेवा कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और राष्ट्र सेवा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।
अंत में यह संदेश दिया गया कि “संगठन ही शक्ति है”, और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
