पिता मानवेंद्र सिंह का पेट फाड़ा फिर रोने लगा…जेल जाने से पहले अक्षत प्रताप ने बहन कृति से ये सब कहा

# ## Lucknow

लखनऊ के बड़े कारोबारी और आशियाना बंगला बाजार में रहने वाले मानवेंद्र प्रताप सिंह की हत्या के खुलासे के बाद पुलिस ने अब आरोपी बेटे अक्षत प्रताप को जेल भेज दिया है. अब अक्षत को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं, जिसे देख कर साफ है कि उसने अपने पिता को कितनी निर्ममता के साथ मारा है

अक्षत ने बताया, उस दौरान बहन और मैंने किसी तरह से उन्हें समझाकर शांत कराया था. इसके बाद वह बेड पर ही राइफल रखकर सो गए थे. मगर वह  रातभर जागता रहा और गुस्से में उसने मर्डर कर दिया.

पूछताछ में अक्षत ने बताया कि पिता को मारने के बाद वह फूट-फूटकर रोने लगा और कहा कि सॉरी, उससे गलती हो गई.

बहन से मिलवा दो…

जेल जाने से पहले अक्षत ने पुलिस से कहा कि एक बार बहन से मिला दीजिए. आशियाना पुलिस परीक्षा देकर स्कूल से लौटी उसकी बहन को करीब 12 बजे थाने लेकर पहुंची. थाने में पुलिस ने बहन कृति से पूछताछ की. पुलिस ने उसे अक्षत से मिलवाया. अक्षत ने बहन से कहा कि अपना ख्याल रखना.