‘अता पता लापता जिस फिल्म ने राजपाल यादव की लुटिया डुबोई, उसमें थे 170 कलाकार

# ## Fashion/ Entertainment
जिस फिल्म ने राजपाल यादव की लुटिया डुबोई, उसमें थे 170 कलाकार, ओम पुरी से असरानी सब ‘अता पता लापता
राजपाल यादव अपनी एक फिल्म के पीछे इस तरह बर्बाद हुए कि उन्हें जेल तक जाना पड़ा। जिस फिल्म ने उनकी लुटिया डुबोई उसमें कपल 170 कलाकार हैं। राजपाल ने कहा था- ये ऐसी फिल्म थी जिसमें पहली बार सामने था म्यूजिक और बैकग्राउंड में चल रहा था ड्रामा।
राजपाल यादव इस वक्त पर्सनल लाइफ में अपनी प्रफेशनल लाइफ की वजह से जिंदगी के उस मोड़ पर आ चुके हैं, जहां आना कोई पसंद नहीं करता। हालात, ऐसे हुए कि उन्हें जेल में सरेंडर करना पड़ा है। हालांकि, उनके इस हाल के पीछे जो फिल्म है, आज हम यहां उसके बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो हो सकता है आपने पहले न सुना हो। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि ये फिल्म साल 2012 में आई ‘अता पता लापता’ थी, जिसे बनाने में राजपाल यादव ने अपना सबकुछ झोंक दिया और अब वो सड़क पर आ गए हैं। आइए, जानते हैं राजपाल यादव के गले फांस बन चुकी इस फिल्म को वो क्यों बनाना चाहते थे और क्या थी इसकी कहानी।
कॉमेडियन ने फिल्म को लेकर एक बार अपने प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर दिल खोलकर बातें की थीं। राजपाल यादव ने बताया था कि ये फिल्म ‘अता पता लापता’ एक अलग तरह का प्रयोग है, जो काफी सरल है। उन्होंने बताया था कि इस फिल्म में 2-4 कलाकार नहीं बल्कि 170 कलाकार हैं। राजपाल ने ये भी कहा था कि ये अपने तरह की ऐसी पहली फिल्म है जिसके सामने है म्यूजिक है और बैकग्राउंड में ड्रामा है