- नगर निगम लखनऊ में संपूर्ण समाधान दिवस, 76 शिकायतों का निस्तारण
लखनऊ। नगर निगम लखनऊ द्वारा शुक्रवार को मुख्यालय, लालबाग स्थित त्रिलोकनाथ सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने की।
समाधान दिवस में गृहकर व जलकर से संबंधित कुल 76 आपत्तियाँ प्राप्त हुईं, जिनकी जोनवार सुनवाई कर कई मामलों में मौके पर ही राहत दी गई। GIS सर्वे के बाद कर निर्धारण में संशोधन किया गया।
इस दौरान सफाई, सड़क मरम्मत, सीवर, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और कूड़ा उठान से जुड़ी शिकायतों पर भी अधिकारियों ने संज्ञान लिया।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह सहित अन्य अधिकारी, पार्षद और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
