- नगर निगम के कई जोनों के प्रभारी अधिशासी अभियंताओं के जोन में बदलाव
नगर आयुक्त द्वारा कार्यों के आधार पर प्रभारी अधिशासी अभियंताओं के जोनों में बदलाव किया गया है। मिली जानकारी के आधार पर संजीव प्रधान पर्यावरण अभियंता को पर्यावरण अनुभाग एवं विद्यालय की जिम्मेदारी मिली है। वहीं जोन 5 के अधिशासी अभियंता नजमी मुजफ्फर को जोन 3 का नया नगर अभियंता के साथ-साथ ट्रैफिक अनुभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक कुमार यादव प्रभारी अधिशासी अभियंता जोन 7 को प्रभारी अधिशासी अभियंता जोन 6 बनाया गया है। संजय कुमार पांडे अधिशासी अभियंता जोन 3 को प्रभारी अधिशासी अभियंता जोन 7 की जिम्मेदारी मिली है। वहीं झिल्लू राम प्रभारी अधिशासी अभियंता जोन 6 को प्रभारी अधिशासी अभियंता जोन 2 बनाया गया है। इसके साथ ही राजीव कुमार शर्मा को प्रभारी अधिशासी अभियंता जोन 5 के साथ-साथ प्रभारी अधिशासी अभियंता वेंडिंग जोन का चार्ज दिया गया है।