- 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा लखनऊ ने सैनिकों का सम्मान किया
79 वें स्वतंत्रता दिवस पर आशियाना लखनऊ में सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्याम तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष,.पी.एन. तिवारी जिलाध्यक्ष राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा लखनऊ के द्वारा 27 पूर्व सैन्य अधिकारीगण को माला अंग वस्त्र पहना कर एक एक क्रिस्टल पौधा दे कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित बिप्र बंधुओ को ब्रह्ममण एकता समर्पण और स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में ब्राह्मण परिवार की मदद के लिए वचनवद्ध रहे की शपथ भी दिलाई गयी। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वजारोहण से हुई। कार्यक्रम का आयोजन पी.एन. तिवारी जिलाध्यक्ष राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा लखनऊ के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विजयेंद्र अवस्थी, अभिषेक त्रिपाठी, राकेश शुक्ला, सुनील अवस्थी, अभिषेक पाण्डेय, अरूण शुक्ला, लक्ष्मी शंकर शुक्ला, व अन्य सदस्य की गरिमामय उपस्थित रही। यह आयोजन सैनिको के अनुशासन कर्तव्य निष्ठा और समर्पण भाव की राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा के लिए प्रेरणा स्रोत बनने की शिक्षा दे गया। जो हमेशा हमेशा के लिए यादगार रहेगा।