दीपोत्सव स्थल पर वर्चस्व को लेकर दो गुटों में मारपीट:₹20 के लिए हुआ बवाल

# ## UP

(www.arya-tv.com) अयोध्या में दीपोत्सव स्थल राम की पैड़ी पर बीती रात फोटो खीेंचने और 20 रुपए न देने पर उसे डिलीट कर देने के विवाद में जमकर मारपीट हुई। बच्चों के मनोरंजन के लिए गाड़ी चलाने वाले युवक को फोटो खींचने वाले गुट के युवकों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना सामने आते ही वहां पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।

राम की पैड़ी पर दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जबकि दूसरी ओर मारपीट से करीब 30 मिनट तक पर्यटकों में रहा अफरातफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए किसी भी मनमाने व्यवसायिक गतिविधियों पर तत्काल रोक लगा दिया है।

ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश

कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि दीपोत्सव स्थल राम की पैड़ी पर्यटन स्थल है। मारपीट करने वाले दोनों गुट मनमाने तरीके से पैड़ी में घुसकर व्यवसायिक गतिविधि और उसके लिए मारपीट कर रहे थे। लक्ष्मण घाट और नयाघाट चौकी इंचार्ज को ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने व ठोस कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

इस बार 21 लाख दीपक जलाए जाने हैं

बताते चले कि राम की पैड़ी पर दीपावली की पूर्व संध्या पर हर साल दीपोत्सव का आयोजन होता है। इस बार और भव्य तरीके से इस उत्सव का मनाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए राम की पैड़ी के उत्तरी छोर पर दर्शकों के लिए मिनी स्टेडियम बनाने के लिए 21 करोड़ की ध्ननारशि स्वीकृत कर कार्यदाई संस्था तय कर दिया गया है। इस स्थल सहित अयोध्या में इस बार 21 लाख दीपक जलाए जाने हैं।

बचे हुए मंदिरों के सुंदरीकरण का काम किया जा रहा

इसके लिए तैयारियां पहले से आरंभ कर दी गई है। नागेश्वरनाथ मंदिर से गांधी आश्रम तक बचे हुए मंदिरों के सुंदरीकरण का काम किया जा रहा है। तैयारियों को धार देने के लिए कमिश्नर गौरव दयाल और डीएम कर बार बैठक और निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दे चुके हैं। हाल ही पैड़ी के चैनल का सिल्ट हटाने का काम भी किया गया है।