(www.arya-tv.com) आगरा में थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी ने महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले 2 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। दोनों युवकों ने घर घुसकर महिला को छेड़ा था। विरोध करने पर घर पर तोड़फोड़ कर दी थी। घटना 4 जुलाई की है। मामले में ज्योति कुंज निवासी महिला के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया था। कॉलोनी के ही आरोपी युवक विशाल, संजय उसकी बहन के साथ छेडखानी करते हुए गाली गलौज की। विरोध करने पर पूरे परिवार के साथ मारपीट की। दहशत फैलाने के लिए घर के बाद खड़ी गाड़ियों को तोड़ दिया था। सड़क पर खड़े होकर पथराव भी किया था। पत्थर पीड़ित की बहन के सिर में लगा था जिससे उसके गंभीर चोट आई थी। इस घटना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस केस दर्ज आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
दोनों आरोपी सगे भाई
थाना प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को थाना क्षेत्र से कांसीराम कालौनी डी-ब्लाक से अरेस्ट किया गया है। आरोपी कहीं जाने के लिए खड़े थे। विशाल उर्फ कालिया और संजय दोनों सगे भाई हैं। ज्योति कुंज के ही रहने वाले हैं। मुकदमे में आरोपियों के परिवार के लोगों नाम भी हैं। पुलिस उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।