(www.arya-tv.com) राइट विंग नेता जियॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं। इसी के साथ इटली में ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी की नई सरकार का गठन हो गया है। 45 साल की जियॉर्जिया और उनके कैबिनेट मंत्री आज शपथ लेंगे। चार साल पहले मात्र 4.13% वोट पाने वाली मेलोनी की पार्टी को इस बार 26% वोट मिले।
दूसरे विश्वयुद्ध के बाद इटली में ये पहली बार है जब राइट विंग का कोई नेता प्रधानमंत्री की गद्दी संभालेगा। जॉर्जिया की पार्टी इटली के तानाशाह रहे मुसोलिनी की समर्थक हैं। अप्रवासियों को शरण नहीं देना और समलैंगिकों का विरोध और उन्हें हक नहीं देना जॉर्जिया के चुनावी एजेंडे थे।
कौन हैं जियोर्जिया मेलोनी
जियोर्जिया मेलोनी का जन्म 15 जनवरी 1977 को हुआ। वह एक इतालवी पत्रकार और पॉलिटिशियन हैं। सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी के समर्थकों ने एक आंदोलन शुरू किया था। इसे इटालियन सोशल मूवमेंट नाम दिया गया था। 15 साल की उम्र में मेलोनी ने इसके यूथ विंग में काम किया। मेलोनी के पिता अकाउंटेंट थे। रोम में जन्मीं मेलोनी अंग्रेजी, स्पेनिश और फ्रेंच बोलती हैं। उनकी एक बेटी है, जिसका जन्म 2006 में हुआ।
कमजोर प्रधानमंत्री सबित हो सकती हैं मेलोनी
- ऐसा माना जा रहा है कि मेलोनी देश की इकोनॉमी सुधारने पर कम ध्यान देंगी। इटली पर 2100 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। ये कर्ज उसकी GDP का 150% है। EU को डर है कि इटली में स्थिति और खराब हो जाएगी।
- इटली में राजनीतिक अस्थिरता हो सकती है, क्योंकि जॉर्जिया की पार्टी के पास सरकार चलाने का कोई अनुभव नहीं है। इसके अलावा मेलोनी जिन दो पार्टियों के साथ सरकार बनाएगी वो भरोसेमंद नहीं हैं। दोनों पार्टी के मुख्य नेता सिल्वियो बर्लुस्कोनी और माटेओ साल्विनिक का EU के साथ अच्छा इतिहास नहीं है। सिल्वियो बर्लुस्कोनी और माटेओ साल्विनिक महत्वाकांक्षी नेता है जो खुद को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं।
रेप का वीडियो पोस्ट करने पर मचा था इटली में बवाल
अगस्त में जॉजिया मेलोनी ने एक रेप वीडियो पोस्ट किया था। इसके बाद वो विवादों में फंस गईं। वीडियो पीसेंजा शहर का था। इसमें एक अश्वेत व्यक्ति यूक्रेन की एक रिफ्यूजी महिला का रेप कर रहा था। मेलोनी ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि वो इस तरह की घटनाओं से सख्ती से निपटेंगी।