24 घंटे में ही जिंदगी से हारी पिंकी:मेरठ में बिल्ली की छलांग से कमरे में रखी थिनर की बोतल गिरने से लगी थी आग

# ## Meerut Zone

(www.arya-tv.com) 24 साल की पिंकी आखिर जिंदगी से हार गई। महिला की मौत का कारण बिल्ली है। महिला शनिवार रात को जिस समय गैस के चूल्हे पर पानी गरम कर रही थी। तभी बिल्ली ने छलांग लगाई तो वहां रखी थिनर की बोतल गिर गई। जिससे केमिकल ने आग पकड़ ली। पूरे घटनाक्रम में महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी। जहां रविवार को महिला को मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में मौत हो गई।

पति के साथ किराए पर रह रही थी महिला
गंगानगर थाना क्षेत्र के कसेरू बक्सर में रितिक अपनी पत्नी पिंकी के साथ किराए पर रहता है। महिला का पति पेंटिंग का काम करता है। 27 सितंबर को महिला ने बेटे को जन्म दिया था। शनिवार आधी रात महिला गैस पर पानी गरम कर रही थी। उसी कमरे में थिनर केमिकल की बोतल और एक डिब्बा भी रखा हुआ था। तभी वहां बिल्ली के कारण थिनर बोलत से बिखर गया। इसके बाद कमरे में आग लग गई। इस आग की चपेट में महिला झुलस गई थी।

पुलिस ने दर्ज किए थे बयान
हादसे के बाद महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए थे। पीड़िता ने अपने बयान में कहा था कि जब रात में मैं गैस पर पानी गरम कर रही थी, तभी बिल्ली के आने से वहां रखा केमिकल बिखर गया। इसके कारण आग लगने से वह झुलस गई।