अगले 5 दिनों तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत:लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज में 43°C से 44°C के बीच रहेगा तापमान

# ## Environment Lucknow

(www.arya-tv.com)  अगले 5 दिनों तक प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। तापमान भी 43°C से 44°C तक बना रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि 12 जून के बाद हवाओं में कुछ परिवर्तन आएगा। हवाओं में नमी आने से गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों का तापमान अभी और बढ़ेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गर्मी और प्रचंड हो जाएगी। इसीलिए दोपहर में बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले।

आसमान से बरस रही है आग, लू के थपेड़ों से लोग परेशान

बीते 2 सप्ताह से राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में जेठ की गर्मी अब प्रचंड रूप में पहुंच गई है। हालात यह हो गए हैं कि दिन में आसमान से ऐसा लगता है की आग के गोले बरस रहे हो। लू के थपेड़ों की वजह से लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। राजधानी लखनऊ का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक होने से गर्म हवा के थपेड़े लू का एहसास करा रहे हैं। लखनऊ में तापमान भी बढ़कर 42.7 डिग्री तक पहुंच गया है। या 45 डिग्री की गर्मी का एहसास करा रहा है। दिन ही नहीं रात में भी बहुत गर्मी पड़ रही है। लखनऊ का न्यूनतम पारा भी 30 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

सूरज के ताप से सड़क  पिघलने की स्थिति में आ गई

प्रदेश में सूरज के ताप से सड़कें भी पिघलने की स्थिति में आ गई है लखनऊ में सुबह से ही गर्मी परेशान करने लगी  दोपहर 1 बजे तक सूर्य देव पूरी तरह से प्रचंड रूप पर आ गए। हवा भी काफी तेज रही। हवा के थपेड़ों से गर्मी का एहसास कम रहा लेकिन तापमान में कमी नहीं आई। ऐसे ही मौसम मंगलवार को प्रदेश की राजधानी समेत अन्य जिलों में था और आगे भी संभावित इसी तरीके के मौसम होने की संभावना है।