एक जून से 6 बड़े बदलाव:वाहन बीमा हुआ महंगा, SBI ने होम लोन दर बढ़ाया, कोटे में गेहूं नहीं अब सिर्फ चावल

# ## UP

(www.arya-tv.com) एक जून यानी बुधवार से 6 बड़े बदलाव हो रहे हैं। गाड़ियों के थर्ड पार्टी बीमा से लेकर बैंक का होम लोन तक महंगा हो गया है। थर्ड पार्टी के बीमा की राशि केंद्र सरकार ने बढ़ा दी है। भारतीय बीमा और नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) की ओर से लागू ड्राफ्ट को एक जून से लागू किया जा रहा है। वहीं एक जून से केंद्र के कोटे से गरीबों को मिलने वाले फ्री राशन में गेहूं नहीं दिया जाएगा।

कार बीमा पर 7 से 195 रुपए तक दाम बढ़े : चार पहिया वाहन में कार के थर्ड पार्टी बीमा में 7 से 195 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। नई दर के अनुसार 1,000 cc वाली निजी कारों पर 2,094 रुपए देने होंगे। इसके अलावा 1,000 cc से 1,500 cc वाली निजी कारों पर 3,416 रुपए की दर लागू होंगी। इसके बाद 1,500 cc से ऊपर की कार के मालिकों को 7,897 रुपए का प्रीमियम देना होगा। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 1000 cc से 1500cc की कार में हुई है। जानकारों का कहना है कि यूपी समेत सभी जगहों पर इस सेगमेंट की गाड़ियां सबसे ज्यादा है। ऐसे में मुनाफा भी बढ़ेगा।

पहले क्या था : एक जून से पहले 1,000 cc वाली निजी कारों पर 2,072 रुपए देने होते थे। वहीं 1,000 cc से 1,500 cc वाली निजी कारों पर 3,221 रुपए देते होते थे। 1,500 cc से ऊपर की कार पर 7,890 रुपए देने होते थे।

150 सीसी बाइक के लिए 1,366 रुपए का भुगतान : दो पहिया गाड़ियों में 150 cc से 350 cc तक के वाहनों के लिए 1,366 रुपए का भुगतान करना होगा। जबकि 350 cc से अधिक के वाहनों के लिए प्रीमियम 2,804 रुपए देने होंगे।

2. महंगा हो गया SBI का होम लोन
पब्लिक सेक्टर में बड़े बैंक SBI ने होम लोन ब्याज बढ़ा दिया है। इसमें 0.40% की बढ़ोतरी की गई है। जानकारों का कहना है कि एक्सटर्नल बेंचमार्क लैंडिंग रेट (EBLR) को बढ़ा दिया है। अब यह बेंचमार्क दर 0.40% बढ़कर 7.05% हो गई है। SBI ने बताया था कि बढ़ी हुई ब्याज दरें 1 जून से लागू हो जाएंगी।

3. देश के 32 जिलों में गोल्ड हॉलमार्किंग बढ़ा
सराफा में भी बदलाव देखने को मिला है। देश के 32 जिलों में गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया है। इन जिलों में अब बिना हॉलमार्किंग सोना बेचना संभव नहीं होगा। इसमें 14, 18, 20, 22, 23 और 24 कैरट के गहने ही बेचे जा सकेंगे। हालांकि इस बदलाव से लोगों को राहत मिलेगी। अब नकली सोना बेचना मुश्किल होगा।

पहले क्या था : अभी तक देश के 256 जिलों में इसको अनिवार्य किया गया था। नए आदेश के बाद 288 जिलों में यह अनिवार्य होगा।

4. यूपी में गेहूं की जगह मिलेगा केवल चावल
केंद्र के कोटे से गरीबों को मिलने वाले फ्री राशन में भी परिवर्तन किया गया है। इसमें गेंहू को खत्म किया जा रहा है। एक जून से उत्तर प्रदेश, बि‍हार और केरल में अब केवल 5 क‍िलो चावल दिया जाएगा। ऐसे में अब फ्री में गेहूं मिलना बंद होगा।

पहले क्या था : एक जून से पहले 3 क‍िलो गेहूं और 2 क‍िलो चावल मिलता था।

कितनों पर फर्क पड़ेगा : यूपी में 15 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त में यह राशन मिल रहा है।