(www.arya-tv.com) IPL 2022 में बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक कमाल की फॉर्म में हैं। 36 साल का हो चुका RCB का ये खिलाड़ी इस सीजन में नए रूप में नजर आ रहा है। वे अकेले अपने दम पर मैच फिनिश कर रहे हैं। इस उम्र में जब खिलाड़ी संन्यास लेने के बारे में सोचते हैं, कार्तिक का ऐसा प्रदर्शन देख सब हैरान हैं। आज वो जिस ऊंचाई पर हैं, वहां तक पहुंचना कार्तिक के लिए इतना आसान नहीं था।
कार्तिक के ट्रेनर ने ANY TV NEWS वेबसाइट को बताया कि उनके सबसे खास दोस्त और उनकी पहली पत्नी ने उन्हें धोखा दिया, जिसके कारण वे अपनी जिंदगी से इतना परेशान हो गए कि सुसाइड की सोचने लगे थे।
2007 से 2011 के बीच महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम इंडिया में कार्तिक को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में दूसरा विकल्प माना जाता था। धोनी को अगर टीम से आराम मिले तो कार्तिक विकेट के पीछे नजर आते। घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन इतना दमदार था कि उन्हें तमिलनाडु की टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन एक झटके में सब खत्म हो गया।
2007 में दिनेश ने अपने बचपन की दोस्त निकिता वंजारा से शादी की थी। कुछ साल बाद कार्तिक के दोस्त और टीम में उनके साथी खिलाड़ी मुरली विजय से निकिता का अफेयर चलने लगा। वह मुरली के बच्चे की मां बनने वाली थीं। ये बात कार्तिक को छोड़ तमिलनाडु के सभी खिलाड़ियों को पता थी। अचानक एक दिन निकिता ने कार्तिक को इस सच्चाई के बारे में बताया और उनसे तलाक लेने की बात कही।
कार्तिक सुसाइड करने जा रहे थे
दोनों के बीच तलाक के बाद निकिता मुरली विजय के साथ रहने लगीं। मुरली IPL में चेन्नई के लिए शानदार प्रदर्शन करने लगे। वे लगातार रन बना रहे थे। उनका चयन टीम इंडिया के लिए भी हुआ। वहीं, कार्तिक का प्रदर्शन लगातार गिरने लगा। वे टीम से बाहर कर दिए गए। खराब फॉर्म के कारण तमिलनाडु की टीम की कप्तानी उनसे छीन कर मुरली विजय को दे दी गई। कार्तिक डिप्रेशन में चले गए थे और IPL में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे। उनके ट्रेनर ने बताया कि वो अपनी जिंदगी से इतना परेशान हो गए कि सुसाइड की सोचने लगे थे।
जिम जाना कर दिया बंद
कार्तिक ने अपनी ट्रेनिंग तक छोड़ दी थी। उन्होंने जिम जाना भी बंद कर दिया था। उनके ट्रेनर को चिंता हुई और वे उनके घर गए। ट्रेनर ने देखा कि कार्तिक देवदास की तरह दाढ़ी बढ़ाए हुए एक कोने में बैठे हैं। फिर, ट्रेनर ने उनको जोर देकर कहा कि वे अपनी ट्रेनिंग फिर शुरू करें। कार्तिक जैसे-तैसे मान गए और जिम जाने लगे। जिम में ही दिनेश की मुलाकात दीपिका पल्लीकल से हुई।
दीपिका के आने से सब बदल गया
दीपिका और दिनेश की अच्छी दोस्ती हो गई। कार्तिक नेट्स पर दोबारा अभ्यास करने लगे और घरेलू मैचों में भी रन बनाने लगे। दीपिका ने कदम-कदम पर उनका साथ दिया। एक बार फिर उनको टीम इंडिया के लिए चुना गया। कुछ दिन बाद उन्होंने दीपिका से शादी की। IPL में वो कोलकाता के कप्तान भी बने।
कार्तिक को लगा उनका समय खत्म हो गया है
34 साल की उम्र में जब IPL में उनकी कप्तानी गई, तब वे रिटायर होना चाहते थे और सिर्फ फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना चाहते थे। इस दौरान दीपिका प्रेग्नेंट हुईं और 2021 में जुड़वां बेटों को जन्म दिया। कार्तिक ने खेलना बंद कर दिया। वे कॉमेंट्री करने लगे और इस फील्ड में भी वह पूरी तरह छा गए।