85 साल की महिला से दुष्कर्म, मारपीट का वीडियो

Bareilly Zone

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में 85 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी वृद्ध महिला को अकेला पाकर सुनसान इलाके में ले गए और घटना को अंजाम दिया। इससे पहले विरोध करने पर मारपीट भी की गई। घटना वीडियो सामने आया है। एक शख्स ने वृद्धा को पीटा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

कोतवाली नगर के दक्षिणी सीमा पर स्थित एक गांव में रहने वाली 85 वर्षीय महिला 5 दिसंबर की शाम बाजार से घर जाने के लिए ऑटो में बैठी। उसने ऑटो चालक से अपने आवास जाने का रास्ता बताया। लेकिन, ऑटो चालक रास्ता भटक गया और कोतवाली देहात के उत्तरी गांव के पास पहुंच गया। आरोप है कि ऑटो चालक ने वृद्धा को वहीं उतार दिया और चला गया। इसके बाद एक युवक मौके पर पहुंचा और उसने वृद्ध को रास्ता बताने के बहाने साइकिल पर बैठाया और सुनसान इलाके में ले गया। यहां बलात्कार कर लूटपाट की।

महिला के विरोध करने पर आरोपी बुरी तरह मारपीट की। उधर, जब देर रात तक महिला घर नहीं पहुंची तो परिजन ने तलाश की। फिर किसी ने सूचना दी तो परिजन वृद्ध महिला को लेकर घर ले आए। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने बताया- महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। 5 दिसंबर को एक साइकिल सवार ने नशे में घर ले जाने के बहाने दुष्कर्म किया। मामला दर्ज कर लिया गया है।