एक्सप्रेस वे पर दो दुर्घटनाओं में 8 की मौत, 2 की हालत बेहद गंभीर

Uncategorized

लखनऊ।(www.arya-tv.com) प्रदेश में आज शनिवार का दिन हादसों का हैं। दो जगह पर एक्सप्रेस वे में सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग बेहद गंभीर है। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कार की ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि फिरोजबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार की आगे चल रहे वाहन से टक्कर में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया है। गंभीर रूप से घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फीरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यहां पर तेज रफ्तार कार के ट्रक में घुसने से पांच लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। इस हादसे में पीड़ित परिवार प्रयागराज का है। यह सभी दिल्ली से ईओन कार से अपने घर जा रहे थे।

घटना नसीरपुर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुई है। ईओन कार गाड़ी संख्या यूपी 70 DJ 2909 जो कि आगरा से कानपुर की तरफ जा रही थी। पुलिस का कहना है कि यह कार आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। इसके बाद भीषण सड़क हादसा हो गया। कार में कुल 6 लोग सवार थे। पुलिस को कार से मिले आधारकार्ड के मुताबिक मारने वाले युवक की पहचान रवनेश पाण्डेय निवासी मेजा प्रयागराज, रूबी तिवारी तथा दो बच्चे 15-16 वर्ष के हैं।

एक बच्चा ढाई साल का है। कार को रवनेश पाण्डेय चला रहे थे। हादसा देखकर लखनऊ की तरफ से आ रही कार सवारों ने टोल प्लाजा पा जानकारी दी। कार में फंसे शवों और घायल महिला प्रियंका को निकाला गया। इस कार में उनकी पत्नी प्रियंका और बच्चे सवार थे। यह सभी लोग इलाहाबाद जनपद के मेजा इलाके के रहने वाले हैं। सुबह साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ है। इस हादसे में प्रियंका को छोड़कर बाकी अन्य लोगों की मौत हो गई है। प्रियंका की भी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचेन्द्र पटेल ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर एक ट्रक की नंबर प्लेट मिली है। ट्रक राजस्थान नंबर का है, उसके बारे में पता किया जा रहा है।

परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। मथुरा में आज यमुना एक्सप्रेस वे पर तड़के आगरा से नोएडा जा रही कार अनियंत्रित होने पर आगे चल रहे वाहन में टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दंपती समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सुमेर चंद्र पुत्र वीर सिंह (42) , जयश्री दीप पत्नी सुमेर चंद (40) निवासी ग्राम शाहजहांपुर थाना सरसावा जनपद सहारनपुर, चालक अमित कुमार पुत्र राकेश पाल निवासी दादरी, संजीव पाल पुत्र दर्जाराम निवासी दादरी कार से रायपुर (छत्तीसगढ़) से यमुना एक्सप्रेस वे पर होते हुए यमुनानगर हरियाणा जा रहे थे। थाना जमुना पार क्षेत्र में शनिवार तड़के माइलस्टोन 107 के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन में टकरा गई।

जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सुमेर चंद, जयश्री दीप, अमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। संजीव घायल हो गए। ड्राइवर अमित यमुनानगर का रहने वाला था। गंभीर रूप घायल संजीव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।