balrampur hospital

सृष्टि अपार्टमेंट में महिला को कुत्तों ने काटा:इवनिंग वॉक कर रही थीं महिला

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com)  लखनऊ के जानकीपुरम के सृष्टि अपार्टमेंट में एक महिला पर 7 कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने महिला पर उस वक्त हमला किया। जब वह शुक्रवार शाम इवनिंग वॉक कर रही थी। कुत्तों ने महिला के पैर को बुरी तरह से नोंच लिया है। उन्हें कुछ देर के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।

प्रोफेसर ने डंडों से कुत्तों को गाया

घायल महिला रेहाना सृष्टि अपार्टमेंट में परिवार के साथ पिछले 10 साल से रह रही हैं। वो हाउस वाइफ हैं। हर दिन की तरह वो शुक्रवार शाम को इवनिंग वॉक कर रही थी। इस के दौरान अचानक आवारा कुत्तों का झुंड वहां पहुंच गया। इनकी संख्या करीब 7 रही होगी। उन्होंने रेहाना को घेर लिया।

इस दौरान महिला सहम गई। जैसे ही बगल में रखी ईंट-पत्थर उठाती, तब तक महिला पर कुत्तों ने हमला कर दिया। पैर और शरीर के दूसरे अंगों को नोंच दिया। रेहाना पर कुत्तों पर हमला होता देख पीछे से आ रहे प्रोफेसर अरुण प्रकाश और पंकज जैन ने कुत्तों को डंडे से भगाया। तब तक महिला को काफी चोट आ चुकी थीं।

परिवार वालों ने अस्पताल में कराया भर्ती

घायल रेहाना ने पति को कुत्तों के हमले के बारे में बताया। रेहाना का पूरा परिवार सृष्टि अपार्टमेंट के परिसर में पहुंचा। जहां से रेहाना को परिवार वाले सेंट मैरी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के बाद महिला को डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया है। इस घटना के बाद उनका पूरा परिवार सहमा हुआ है।

नगर निगम और LDA नहीं करती कार्रवाई
स्थानीय निवासी विवेक वर्मा ने बताया,”पिछले एक साल में कई लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। इसको लेकर नगर निगम और LDA दोनों जगह शिकायत दर्ज कराई गई। मगर, उसका कोई फायदा नहीं हुआ है। प्राधिकरण के जिम्मेदार अफसर ऐसी समस्या को नगर निगम की समस्या बता कर पल्ला झाड़ लेते हैं।”

उन्होंने बताया, “सोसाइटी में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इन आवारा कुत्तों का शिकार हो चुके हैं। शिकायत करने पर नगर निगम की टीम आकर नसबंदी कराने को ले जाती है। उसके बाद फिर उसी परिसर में छोड़ जाती है। सोसायटी में रहने वाले लोगों को काफी नुकसान होता है।”