227 नव आरक्षकों को शांति और नक्सल उन्मूलन के लिए प्रशिक्षित किया गया

National

जगदलपुर (www.arya-tv.com)। जिला पुलिस बल प्रशिक्षण में 11 माह प्रशिक्षण के बाद नक्सल क्षेत्रों से आए हुए 227 नव आरक्षक बने इन जवानों को बस्तर में शांति और नक्सल उन्मूलन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। पीटीएस के द्वारा इन्हे खाली हाथ एवं शास्त्र के साथ कैसे जमीनी लड़ाई लडऩी है, इसका प्रशिक्षण दिया गया है।

227 नव आरक्षक बने जवान बस्तर के सातों जिले से हैं। इनमें से कई आत्मसमर्पित नक्सली भी आरक्षक बने हैं, जिसका लाभ बस्तर पुलिस को मिलना लाजमी है, क्योकि सभी 227 नव आरक्षक स्थानिय भाषा-बोली एवं भौगोलिक स्थिति से वाकिफ होना सबसे बड़ा कारण है।

बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने सभी जवानों को शपथ दिलाई। आज इन सभी नव आरक्षकों का प्रशिक्षण पूरा हो चुकी है और नक्सल क्षेत्रों में अपनी सेवायें देने के लिए सभी नव आरक्षक तैयार हैं। इस सत्र में 117 नव आरक्षक बिल्कुल ही पढऩा लिखना नहीं जानते थे, यह सभी सुदुर बस्तर अंचल के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के आए थे, जिनका आत्मविश्वास बढ़ाकर शिक्षित बनाते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शासन की मंशा के अनुरूप बस्तर को नक्सल मुक्त करने के लिए भेजा जाएगा।

नव आरक्षकों को ट्रेनिंग के दौरान भी समय-समय पर नक्सल ऑपरेशन पर भेजकर प्रशिक्षित किया गया है।
आत्मसमर्पित नक्सली जोगा ने बताया कि वहां नक्सली संगठन में 2004 से चले गए थे और 2016 में समर्पण किया। उन्होने कहा कि नक्सली जनता को धोखा दे रहे हैं। जंगल की जिंदगी और अभी की जिंदगी में बहुत फर्क है। उन्होने नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि 11 माह के प्रशिक्षण के बाद 227 नव आरक्षक बने जवान बस्तर के सातों जिले से हैं। इनमें आत्मसमर्पित नक्सली भी आरक्षक बने हैं। यह सभी नव आरक्षक नक्सल क्षेत्र में अपनी सेवायेें देंगे, जिसका लाभ बस्तर पुलिस को मिलेगा। बस्तर आईजी ने सभी नव आरक्षकों को बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की है।