कबीरनगर में मिले 20 कोरोना पॉजिटिव, संख्या में तेजी

Gorakhpur Zone UP

गोरखपुर।(www.arya-tv.com) बुधवार को संत कबीरनगर के 420 सैंपल की रिपोर्ट जारी की गई। इसमें 20 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। दो पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 464 हो गई है। बढ़ती संख्या से जनपद के लोगों में कोरोना के प्रति भय बढ़ता जा रहा है।

 PUGB में आए ये बड़े बदलाव

जनपद में सर्वाधिक बघौली ब्लाक में 15, मेंहदावल ब्लाक में चार व बेलहरकला ब्लाक में एक कुल 20 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन सभी पाॅजिटिव मरीजों को उपचार के लिए सेंट थामस इंटर कालेज-खलीलाबाद के कोरोना एल वन वार्ड में भर्ती किया जाएगा। इस दिन कोरोना वार्ड में भर्ती रहे दो पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे।

जाने कैसे बने रविन्द्र जडेजा सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर

अब तक 15,545 स्वाब के सैंपल की जांच कराई गई है। इसमें 13,646 निगेटिव और 464 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब तक सात लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जबकि कोरोना वार्ड में भर्ती रहे 275 पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। वहीं 182 पाॅजिटिव मरीजों का कोरोना वार्ड में उपचार चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी है।