प्रयागराज में एक ही परिवार के 12 लोग कोरोना पॉजिटिव

Prayagraj Zone UP

प्रयागराज।(www.arya-tv.com) प्रयागराज में भी कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्‍या में इजाफा हो रहा है। अब तीन नए पाॅजिटिव मरीजों की जांच के बाद पुष्टि हुई है। तीनों ही नए संक्रमित मरीज लूकरगंज के पाॅजिटिव मरीज के परिवार के ही सदस्‍य हैं। इस तरह प्रयागराज में वर्तमान में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या 12 हो चुकी है। वहीं एक तब्‍लीगी जमात में शामिल होकर नई दिल्‍ली से लौटे इंडोनेशियाई जिले का पहला संक्रमित केस था। हालांकि इलाज के बाद वह स्‍वस्‍थ हो चुका है।

लूकरगंज में पॉजिटिव मरीज सिविल इंजीनियर के परिवार के तीन और सदस्यों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें सिविल इंजीनियर के भाई, दूसरे भाई की पत्नी और उनकी सास की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में हुई जांच के बाद नोडल अधिकारी ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की है।

बता दें कि सिविल इंजीनियर के अलावा उनकी पत्नी में भी दो दिन पहले कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। दोनों इस समय एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं। सिविल इंजीनियर के परिवार में कुल 20 लोग हैं, जिनमें 11 लोगों की जांच हो चुकी है, हालांकि अभी परिवार के नौ सदयों की जांच और होने जा रही है। बताया जा रहा है कि इसमें भी कुछ लोग पाजिटिव आ सकते हैं। एक ही परिवार में पांच लोगों में कोरोना पॉजिटिव होने से स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में हड़कंप मच गया है।

अभी कुछ दिन पूर्व जनपद में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित चार नए मरीज पाए गए थे। यह सब पिछले दिनों मुंबई, नासिक, इंदौर जैसे शहरों की यात्रा करके लौटे थे। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी लैब में हुई जांच में चारों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। इसमें एक मरीज शहर के लूकरगंज का रहने वाला था। दूसरा मरीज सैदाबाद का था, जो 14 अप्रैल को मुंबई की यात्रा करके लौटा था। तीसरा बरौत, हंडिया का रहने वाला था। वह 14 अप्रैल को नासिक की यात्रा करके लौटा था। चौथा मरीज 21 साल का है जो इंदौर से प्रयागराज आया था।

प्रयागराज में एक के बाद दूसरा कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या बढ़ने से जनपद के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस, प्रशासन और स्‍वास्‍थ्‍य महकमे ने फिलहाल व्‍यवस्‍था को चौकस कर रखा है।