भारत और श्रीलंका के बीच शुरू 12 ​दिनों का सैन्य अभ्यास

## International

(www.arya-tv.com) आतंकवाद से निबटने के लिए भारत और श्रीलंका की सेनाओं के बीच सैन्य अभ्यसा का आगाज आज से हो गया है। मित्र-शक्ति अभ्यास ​आतंकवाद को काउंटर करने, दोनों देशों की सेनाओं के बीच समन्वय बढ़ाने, नए तरीकों के आदान प्रदान के लिए यह 12 दिनों का सैन्य अभ्यास शुरू किया गया है। यह अभ्यास श्रीलंका के पूर्व में स्थित शहर अंपारा के काम्बैट ट्रेनिंग स्कूल में किया जा रहा है। यह अभ्यास 4 अक्तूबर से लेकर 15 अक्तूबर तक होगा।

हर साल होता है मित्र शक्ति अभ्यास
इस अभ्यास का आयोजन हर साल किया जाता है और यह इसका आंठवा संस्करण है।मित्र-शक्ति अभ्यास में भारतीय सेना के 120 जवान शामिल हो रहे हैं। भारत की सेना का नेतृत्व कर्नल प्रकाश कुमार कर रहें हैं। इसका मकसद देश के भीतर होने वाले आतंकवाद के खतरे से निबटना और  एक-दूसरे के सैन्य अनुभवों को साझा करना है। अंपारा में अभ्यास करने भारत के जवान भारतीय वायुसेना के विमान से शनिवार को पहुंचे थे। 

दोनों देशों की सेनाएं इसमें आपसी में समन्वय, आतंक के खिलाफ एक दुसरे की क्षमताओं को सीखती और बढ़ाती है। इसका आयोजन भारत और श्रीलंका दोनों देशों में होता है। इसके सातवें संस्करण का आयोजन साल 2019 में पुणे में किया गया था। कोरोना महामारी के कारण इस बार इसमें देरी हुई है। इस अभ्यास पर भारत के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि मित्र-शक्ति अभ्यास का मकसद दोनों देशों और उसकी सेनाओं के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देना, और आतंक के खिलाफ नवीन तकनीकों और तौर तरीकों का आदान प्रदान करना है। भारत के सभी 120 जवान श्रीलंका के जवानों के साथ मॉक ड्रील में शामिल होंगे। 

श्रीलंका में 2019 में हुए थे बम विस्फोट
इस अभ्यास से दक्षिण एशिया में दोनों देशों के संबंधों में मजबूती बढ़ेगी और आतंक के खिलाफ सेनाओं में भी एकजुटता बढ़ाने में मदद मिलेगी। बता दें कि श्रीलंका में साल 2019 में सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे, जिनमें 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही भारत-श्रीलंका आतंक के खिलाफ आपसी सहयोग को बढ़ावा दे रहे हैं।