प्रकोप का साया बस्ती पर 11 नए कोरोना पॉजिटिव

Gorakhpur Zone UP

गोरखपुर।(www.arya-tv.com) लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि इस महामारी से निजात कैसे पाएंगे लगातार इनकस प्रकोप बड़ता ही जा रहा है। बस्ती जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से 60 सैंपल की जांच रिपोर्ट में आई, जिसमें 37 निगेटिव और 11 नए कोरोना के संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 196 हो गई है। यह सभी प्रवासी हैं जो विभिन्न क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किए गए थे। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 196 पहुंच गई है।

पूर्वांचल के 42 लोग कोरोना के चपेट में संख्या हुई 119

इसकी पुष्टि प्रभारी सीएमओ डा. फखरेयार हुसैन ने की है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद सभी को रुधौली स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। अब तक कुल संख्या 196 हो गई है, इसमें पांच की मौत हो चुकी है। 43 स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि 148 सक्रिय मरीज है। सिद्धार्थनगर में कोरोना के चार नए केस मिले हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 125 हो गई है। 42 लोग ठीक हुए हैं। दो की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. सीमा राय के अनुसार तीन मरीज बाहर से आए थे, इन्हें क्वारंटाइन किया गया था।

जिसमें दो मरीज भनवापुर ब्लाक के सिकोइला बिस्कोहर के रहने वाले हैं। एक मरीज इटवा ब्लाक के महदेइया का है। जबकि चौथा बर्डपुर ब्लाक के पिपरसन का निवासी है। यह दूसरे के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। सभी को बस्ती रुदौली में भेजा जा रहा है। 30 मरीज सीएचसी बर्डपुर, छह मरीज संतकबीर नगर, 38 मरीज रुधौली, छह पॉजिटिव को बस्ती एल टू अस्पताल में रखा गया है। पीजीआइ लखनऊ में एक और बीआरडी गोरखपुर में पांच मरीज भर्ती हैं। अब तक कुल 2735 लोगों की जांच हुई है। 440 लोगों के रिपोर्ट का इंतजार है।

गोरखपुर-बस्ती मंडल में सोमवार को 83 लोग कोरोना संक्रमित मिले। गोरखपुर में 24 और संत कबीरनगर में 23 पॉजिटिव मिले। दोनो मंडलों में कुल 498 नमूने निगेटिव मिले। गोरखपुर में 131 और संत कबीरनगर में 226 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। बीआरडी मेडिकल कालेज से जारी रिपोर्ट के मुताबिक बस्ती के सभी 16 नमूने पॉजिटिव पाए गए। सिद्धार्थनगर में आठ निगेटिव, सात पॉजिटिव, कुशीनगर में 84 निगेटिव, सात पॉजिटिव, महराजगंज में 49 निगेटिव, तीन पॉजिटिव, देवरिया में तीन पॉजिटिव पाए गए।

सोमवार को 155 नमूनों की जांच हुई जिसमें 131 नमूने निगेटिव व 24 कोरोना संक्रमित मिले। सभी के गांव सील कर दिए गए हैं। उनके संपर्क वालों की पहचान की जा रही है। सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया गया है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 104 हो गई है। इनमें से सात की मौत हो चुकी है। 25 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 72 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। बड़हलगज के चैनपुर के 12, बेलघाट के चार, सहजनवां के चौतरवां निवासी दो, पिपराइच के तीन, खजनी, गोला व गुलरिहा के डुमरी नंबर एक का एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसमें चैनपुर का एक साल का एक मासूम भी शामिल है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि पिपराइच के खजवा निवासी 38 वर्षीय युवक दिल्ली से 20 मई को आया था।

अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय पर क्वारंटाइन था। तबीयत खराब होने पर उसे डेंंटल कॉलेज, गीडा में क्वारंटाइन कराया गया था। पिपराइच के ही मथनिया जनेबी गांव का 26 वर्षीय युवक मुंबई से 24 मई को आया था। तबीयत खराब होने पर उसे भी 26 मई को डेंटल कॉलेज लाया गया था। खजनी के सहरती निबहिया गांव निवासी 32 वर्षीय युवक मुंबई से 19 मई को आया था, तबीयत खराब होने पर 26 मई को डेंटल कॉलेज लाया गया था। भटहट के सेवई, टोला डुमरी नंबर एक निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति 17 मई को चेन्नई से आया था। 26 मई को डेंटल कॉलेज में भर्ती किया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन सभी को रेलवे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। जंगल धूसड़ के महुअवा निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति 18 मई को मुंबई से आए थे, तबीयत खराब होने पर 27 को उन्हें चरगांवा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। वहां से 28 को जिला अस्पताल रेफर किया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।