हम लोग दलीय सीमाओं से उठ कर काम करते हैं:योगी आदित्यनाथ

# ## UP

(www.arya-tv.com) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सामाजिक सम्मेलन में अखिलेश यादव के नए चुनावी पोस्टर ‘मैं आ रहा हूं’ के मायने बताए। सीएम ने कहा कि मैं आ रहा हूं का मतलब…अपहरण अराजकता, लूटपाट है। आज कोई कहे कि मैं आ रहा हूं तो वह अपरहण, अराजकता, लूटपाट के लिए आ रहे हैं। यह सब हम नहीं चलने देंगे।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने कई वर्षों तक राज्य पर शासन किया। वे राज्य में अराजकता के लिए जिम्मेदार थे। कांग्रेस के बाद सपा, बसपा को भी मौका मिला था। सपा, बसपा से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने अपनी सरकार के दौरान राज्य से पलायन को रोकने के लिए क्या किया? हम लोग दलीय सीमाओं से उठ कर काम करते हैं। 2017 से पहले लोग प्रदेश में जातीय ताने बाने को छिन्न भिन्न करते थे, देश की कीमत पर राजनीति करते हैं। पर्व त्योहार में कर्फ्यू लगाते थे। किसान, नौजवान, बहू बेटियां सभी परेशान थे। 2017 के बाद हमें बिगड़ी हुई व्यवस्था मिली। लेकिन अब बदलाव हर क्षेत्र में दिखाई दे रहा है।

अयोध्या दौरे पर हमला बोला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अयोध्या दौरे पर हमला बोला है। सीएम योगी ने कहा कि दिल्ली वाले आज फ्री देने की बात करते हैं। कोरोना काल में दिल्ली से यूपी और बिहार वालो को भगा दिया था। पहले राम के अस्तित्व को स्वीकार नहीं करत थे, आज विधानसभा चुनाव में उन्हें राम की याद आ रही है। उनका स्वागत है। बता दें कि आज ही अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए। केजरीवाल ने ऐलान किया कि अयोध्या को तीर्थ योजना में शामिल किया जाएगा। अयोध्या के लिए बस चलाई जाएगी, जो मुफ्त होगी।