साइनस से निपटने का घरेलू नुस्खा, कभी नहीं बहेगी नाक

Health /Sanitation

न्यूज डेस्क। सर्दियों में साइनस के मरीजों के लिए बहुत समस्या हो जाती है। उनके लिए सर्दियां बहुत मुश्किल भरी होती है। अगर आपको या आपके किसी करीबी को भी ऐसी समस्या है, तो कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय हैं। इनके ​जरिए आप काफी हद तक अपनी परेशानी कम कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं इस बीमारी से निपटने के घरेलू नुस्खे।

क्या है साइनस
साइनस नाक से जुड़ी एक समस्या है। इसमें पीड़ित की नाक और आसपास और सिर के आधे भाग में दर्द होने लगता है। सर्दियों में यह समस्या अधिक बढ़ जाती है, इसमें आपका नाक बंद होना, सिर में दर्द और नाक से पानी गिरने जैसे लक्षण होते हैं।

इन उपायों से करें साइनस का दर्द कम
सेब का सिरका साइनस में लाभदायक होता है। इसका रेगुलर सेवन करें।
आप इससे निपटने के लिए स्टीम ले सकते हैंं।
साइनस संक्रमण से निजात पाने के लिए आप प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
साइनस का उपचार विभिन्न प्राकृतिक तेलों से किया जा सकता है। इसमें लैवेंडर, पुदीना, नींबू, पाइन व लौंग आदि शामिल हैं।
साइनस की समस्या से निजात पाने के लिए लेमन बाम भी एक गुणकारी नुस्खा है।