शाहिद के कैरियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी ‘कबीर सिंह’, 5 दिन में 100 करोड़ कमाए

Fashion/ Entertainment National

शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। तमाम आलोचनाओें के बाद भी फिल्म फिल्म ने 5 दिन में 100 करोड़ की कमाई कर ली है।

यह शाहिद कपूर की पहली फिल्म होगी जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। रिलीज के बाद से लगातार फिल्म को ट्रोल किया जा रहा है। बावजूद इसके लोग फिल्म को एंटरटेनिंग बता रहे हैं। वीकडेज में भी फिल्म के शो हाउसफुल जा रहे हैं।

काफी खुश हैं शाहिद
कबीर सिंह की सफलता से शाहिद कपूर काफी खुश हैं। यह फिल्म उनके कैरियर की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है।

कबीर सिंह पर क्या है विवाद
मूवी में शाहिद कपूर का करेक्टर महिला विरोधी बताया जा रहा है। फिल्म में उनका बिगड़ैल, पागल और गुस्सैल रवैया लोगों की आंखों की किरकिरी बन गया है। शोभा डे के बाद सेंसर बोर्ड की एक मेंबर ने भी कबीर सिंह के कंटेंट पर सवाल उठाया है। इसके अलावा कुछ डॉक्टर्स का आरोप है कि फिल्म में मेडिकल प्रोफेशन की गलत छवि पेश की गई है।