नई दिल्ली। आरजेडी प्रमुख लालू यादव पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में वह भर्ती हैं। यहीं पर उनका इलाज चल रहा है। लालू यादव लालू यादव की देखरेख कर रहे उमेश प्रसाद के यूनिट में 1 व्यक्ति को कोरोना की पुष्टि हुई है।
इस खबर के बाद लालू यादव पर भी कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। आपको बता दें कि लालू यादव की पत्नी राबड़ी ने इससे पहले कहा था कि लालू यादव की तबियत ठीक नहीं हैं। वहां उनकी जान खतरे में है।