(www.arya-tv.com)बेकाबू हो चुके कोरोना के बीच लखनऊ वालों के लिए एक अच्छी खबर है। मरीजों को जीवनरक्षक रेडमेसिविर इंजेक्शन रेडक्रॉस सोसायटी से दिलाया जाएगा। बाजार में इसकी किल्लत है। वहीं, महामारी के मुनाफाखोर कालाबाजारी करने पर उतारू हैं। आम आदमी ठगा जा रहा है। गुरुवार को रेडक्रॉस सोसायटी ने इंजेक्शन के लिए 8 लोगों के नंबर जारी किए हैं।
इन नंबरों पर संपर्क कर इंजेक्शन हासिल किया जा सकता है। जरूरी दस्तावेजों के साथ जरूरतमंदों को केसरबाग बस अड्डे के सामने इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के ऑफिस में सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं।
जिन्हें जरूरत, उनके पास क्या दस्तावेज होने चाहिए
डॉक्टर का पर्चा। कोविड की रिपोर्ट। एक आवेदन पत्र। पेशेंट और अटेंडेंट का आधार कार्ड।
इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क-
| नाम | मोबाइल नंबर |
| जितेंद्र चौहान | 9335244977 |
| अरविंद पाठक | 945009479 |
| गौरव माहेश्वरी | 8127392575 |
| नवीन गुप्ता | 983905967 |
| अमित अग्रवाल | 9839120897 |
| अमिताभ श्रीवास्तव | 9838828141, 8318119481 |
| संदीप आहूजा | 995681111 |
| समीर मित्तल | 9889098899 |
