राष्ट्रीय अखंडता के लिए हानिकारक है विपरीत विचारधाओं का बेमेल जोड़ है इंडी गठबंधन – डॉ. राजेश्वर सिंह

Lucknow
  • मोदी सरकार में सुनिश्चित हुई आंतरिक – वाह्य सुरक्षा, मिली गुलामी के कानूनों से मुक्ति – डॉ. राजेश्वर सिंह
  • सरोजनीनगर विधायक ने बनाया गांधी परिवार का बाबर की कब्र पर सजदे को मुद्दा, इंडी गठबंधन के खिलाफ किया जनता को सतर्क
  • योगी की बुल्डोजर नीति की देश दुनिया में चर्चा – डॉ. राजेश्वर सिंह
  • जनसैलाब में बदली चौथे दिन की पदयात्रा, बिजनौर में डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया भव्य रोड शो
  • सरोजनीनगर संकल्प पदयात्रा: कौशल किशोर के लिए विधायक राजेश्वर का रोड शो
  • बिजनौर पहुंची विधायक राजेश्वर की सरोजनीनगर संकल्प पदयात्रा, बड़ी संख्या में जुड़े क्षेत्रवासी

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बिजनौर में रोड शो कर मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर के लिए जनसंपर्क किया। बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के साथ सरवन नगर सब्जी मंडी से शुरू हुई चौथी सरोजनीनगर संकल्प पदयात्रा का समापन बिजनौर स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास हुआ। करीब एक किलोमीटर लम्बी पदयात्रा के दौरान 10 से अधिक स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक वर्गों, व्यापार मंडल के सदस्यों, महिलाओं आदि ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया साथ ही जनता के अपने विधायक का फूलों की माला पहना कर स्वागत किया।

बिजनौर स्थित राधाकृष्ण मंदिर, ठाकुरद्वारा के पास यात्रा के समापन के दौरान सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह का अभिवादन किया। उपस्थित जन समूह को मोहनलालगंज से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर को ऐतिहासिक मतों से जिताने की अपील करते हुए विधयाक ने मोदी – योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनायें गिनाईं। सरोजनीनगर विधायक ने भाजपा के मुख्य मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि 500 सालों की प्रतीक्षा का अंत हुआ, राम मंदिर बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 हटाकर कश्मीर को फिर से भारत का स्वर्ग बनाया। नक्सलवाद का अंत हुआ, आतंकवाद पर रोक लगी, विश्व की चौथी सबसे सशक्त सेना भारत के पास है, सीमा पार करके सर्जिकल स्ट्राइक से दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया। अब CAA से घुसपैठ पर लगाम लगेगी, आंतरिक और बाह्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई, गुलामी के कानूनों से मुक्ति मिली, अब दंड नहीं न्याय हमारी प्राथमिकता है। तीन तलाक खत्म करके मुस्लिम महिलाओं को पूरा हक़ मिला।

युवाओं के शिक्षा, रोजगार स्वरोजगार के मुद्दे पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार नेशनल एजुकेशन पॉलिसी लागू की है, मुद्रा योजना से युवाओं को 20 लाख रुपये लोन देकर रोजगार के साधन उपलब्ध कराएगी। शिक्षण संस्थान बढ़ेंगे, नौकरी के लिए इंफ्रास्टक्चर पर फोकस किया जा रह है, महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि 1 करोड़ ग्रामीण औरतों को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया गया, अब 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाया जायेगा। औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्र में काम काजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण, शिशुगृह की सुविधा भी मिलेगी।

सरवननगर सब्जी मंडी मैदान से लेकर लेकर राधा कृष्ण मंदिर (ठाकुरद्वारा) बिजनौर तक आयोजित पदयात्रा के दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहित तिवारी, शिव बख्श सिंह, विवेक राजपूत एवं उनकी टीमों पार्षद श्रीमती पिंकी रावत, लवकुश रावत, पूर्व प्रधान सोनू माली, पूर्व प्रधान पवन कुमार सिंह, राम सिंह लोधी, संजय कनौजिया, राधे लाल यादव, तारा शक्ति केंद्र की मातृशक्ति, सपेरा जनजातीय समाज से सचिन नाथ, कारण नाथ, सूरज नाथ, रविंद्र थारु, आदर्श व्यापार मंडल बिजनौर से डॉ. संजीत कुमार सिन्हा तथा बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने पदयात्रा का स्वागत अभिनन्दन किया।