भारत में कोरोना के आज 20 नए मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 195 हुई

# ## National

भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या 195 हो गई है। आज 20 नए मामले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से 22 मार्च को जनता कर्फ्यू में सहयोग करने के लिए कहा है। देश में कोरोना से चार लोगों की मौत हो चुकी है।

कुल संक्रमित 195 भारतीय 163 विदेशी 32
राज्य कुल संख्या भारतीय विदेशी ठीक हुए
महाराष्ट्र 47 44 3 0
केरल 28 26 2 3
हरियाणा 17 3 14 0
दिल्ली 17 16 1 3
यूपी 19 18 1 9
कर्नाटक 15 15 0 0
राजस्थान 7 5 2 3
लद्दाख 10 10 0 0
तमिलनाडु 3 3 0 1
जम्मू-कश्मीर 4 4 0 0
पंजाब 2 0 0 0
तेलंगाना 16 7 9 1
आंध्र प्रदेश 2 2 0 0
ओडिशा 1 1 0 0
उत्तराखंड 1 1 0 0
पश्चिम बंगाल 1 1 0 0
चंडीगढ़ 1 1 0 0
पुड्डुचेरी 1 1 0 0
गुजरात 2 2 0 0
छत्तीसगढ़ 1 1 0 0

फिरोजपुर रेल मंडल ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में ट्रेनें रद्द कीं
फिरोजपुर रेलवे मंडल ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते हिमाचल प्रदेश में सभी पर्यटकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कांगड़ा घाटी में 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कांगड़ा घाटी (पठानकोट-जोगिंदरनगर) में सभी ट्रेन सेवाओं को अगले आदेश तक आधी रात से रद्द कर दिया गया है। इससे पहले गुरुवार शाम को जिला उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए अगले आदेश तक आधी रात के बाद पंजाब से कांगड़ा जिले तक की सभी ट्रेनों की आवाजाही निलंबित रहेगी।

भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 5.6 से 5.1 प्रतिशत हुआ
रेटिंग एजेंसी ‘फिच’ ने कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 5.6 प्रतिशत से कम कर 5.1 प्रतिशत किया है।

देश के 20 राज्यों में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 195 हुई
देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 195 हो गई है। आज 20 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 163 भारतीय हैं जबकि 32 विदेशी शामिल हैं। वहीं, चार लोगों की मौत हो चुकी है और 20 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। यह आंकड़े शुक्रवार सुबह नौ बजे तक के हैं।

तीन अलग-अलग समय पर दफ्तर पहुंचेंगे केंद्रीय कर्मचारी
केंद्र सरकार ने अपने 50 फीसदी कर्मचारियों को ही दफ्तर आने को कहा है। साथ ही इनके आने-जाने का समय भी अलग-अलग किया गया है, ताकि एक समय भीड़ न हो। डीओपीटी के आदेश के मुताबिक विभाग के प्रमुख सुनिश्चित करेंगे कि दफ्तर आने वाले कुछ कर्मचारियों का समय सुबह 9 से शाम 5:30 बजे, कुछ का 9:30 से छह बजे और कुछ का 10 बजे से 6:30 बजे तक हो।