(www.arya-tv.com)1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष 2021-22 की शुरू हो रहा है। नए वित्त वर्ष के पहले महीने में अगर आपको बैंक में कोई काम है तो आपको 3 अप्रैल 2021 तक का इंतजार करना होगा। अप्रैल में बैंक कुल 10 दिन बंद रहेंगे। महीने के पहले दिन बैंकों के सालाना अकाउंट्स की क्लोजिंग के चलते काम काज नहीं होगा। वहीं 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद रहेंगे।
अप्रैल में बैंक हॉलिडे लिस्ट
| तारीख | बंद रहने का कारण |
| 1 | सालाना अकाउंट्स की क्लोजिंग के चलते बैंक बंद रहेंगे |
| 2 | गुड फ्राइडे |
| 4 | रविवार |
| 10 | शनिवार |
| 11 | रविवार |
| 13 | गुड़ी पड़वा और तेलुगू न्यू ईयर |
| 18 | रविवार |
| 21 | राम नवमी और गरिया पूजा |
| 24 | शनिवार |
| 25 | रविवार |
नोट: इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में विभिन्न कारणों के चलते बैंक बंद रहेंगे।
