बिहार में मानसून ने दी दस्तक, इन राज्यों को अभी करना पड़ेगा इंतजार

Lucknow National UP

चमकी बुखार से पीड़ितों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही इस महामारी में कमी आ सकती है। दरअसल दक्षिण पश्चिम मानसून बिहार और आंध्र प्रदेश में पहुंच गया है। इससे लोगों को गर्मी और लू से थोड़ा निजात मिलेगी।

बिहार के पूर्णिया और आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम और चित्तूर में मानसून की पहली बारिश हो चुकी है। बिहार की राजधानी पटना सहित कई क्षेत्रों में शनिवार को बारिश होने की संभावना है।

उत्तर भारत के कई राज्यों को अभी मानसून के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब शामिल हैं।

लखनऊ का मौसम सुहाना
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छुटपुट बारिश हुई। हालांकि लोगों को गर्मी से थोड़ा राहत जरूर मिली है। मड़ियांव, हजरतगंज और कैंट इलाके में शनिवार सुबह बारिस ने तपती धूप से थोड़ा निजात दिला दी है।