नए जमाने की दुल्हन बन ऐसे इतरा रहीं जाहन्वी

Fashion/ Entertainment

धड़क गर्ल जाहन्वी कपूर ने अभी हाल ही में ब्राइडल मैगजीन के लिए कवर फोटोशूट कराया है। इन फोटोज में जाहन्वी कपूर बेहद आकर्षक लग रहीं हैं। नये जमाने की ब्राइड के रूप में तैयार उनका ये लुक बेहद खास है। अगर आप भी अपनी शादी में लुक को लेकर एक्सपेरीमेंट करना चाहती हैं तो जान्हवी कपूर का स्टाइल आपको खासा पसंद आएगा।
शांतनु और निखिल ने राजकुमारी नाम के कलेक्शन में इन ड्रेसेज को उतारा है। नये जमाने की दुल्हन के रूप में डिजाइन किए गए इस लहंगे और गाउन में जाहन्वी कपूर बहुत आकर्षक लग रहीं हैं।
मेकअप की बात करें तो लहंगों की डिजाइन के हिसाब से मेकअप भी बिल्कुल अलग तरीके से किया गया है। आंखों के नीचे लगाया गया लाल रंग का आई शैडो बिल्कुल अलग लुक दे रहा है।

मैगजीन के लिए फोटोशूट कराते हुए जाहन्वी ने बताया कि वो अपनी शादी में कांजीवरम साड़ी पहनना पसंद करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें पहली नजर के प्यार पर यकीन नहीं हैं।