दुनियाभर में कोरोना के 30 लाख से ज्यादा मरीज, 2 लाख से ज्यादा मौतें

# ## International

आर्य टीवी डेस्क। कोरोना का कहर दुनिया के 200 से ज्यादा देश झेल रहे हैं। इटली, अमेरिका जैसे देश भी इसके कहर के आगे नतमस्तक हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 30 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं, अब तक 2 लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों इससे मारे जा चुके हैं।

अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। अमेरिका में कोरोना के कुल 9 लाख 85 हजार से ज्यादा केस हैं और 55 हजार से भी ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना की वजह से 2,10,551 मौतें हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई है। पूरे अमेरिका में 55 हजार से अधिक लोग दम तोड़ चुके हैं। अमेरिका के बाद सबसे अधिक मौतें इटली में हुई हैं। यहां पर 26,977 लोगों की मौत हुई है, जबकि स्पेन में 23,521, फ्रांस में 23,293 और ब्रिटेन में 21,092 लोगों की जान गई है।

‘जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय’ के अनुसार, अमेरिका इस संक्रामक रोग से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है. देश में 9.8 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं. अमेरिका में कोरोना ने सबसे ज्यादा तबाही न्यूयॉर्क में मचाई है. यहां पर अब तक 17,515 लोगों की मौत हो चुकी है।