झारखंड में पहले चरण का मतदान, कांग्रेस प्रत्याशी ने लहराई पिस्टल

# ## National UP

राची। झारखंड विधानसभा के पहले चरण का आज मतदान हो रहा है। 11 बजे तक 27.41 प्रतिशत तक मतदान होने की खबर है। 6 जिलों की 13 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। पहले चरण के चुनाव में कुल 189 उम्मीदवार मैदान में हैं।

चुनाव आयोग ने प्रथम चरण में नक्सल प्रभावित इलाकों के होने के कारण मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखने का फैसला लिया है। यहां नक्सल प्रभावित 6 जिलों की 13 विधानसभा सीटों पर 37,83,055 मतदाता 189 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। सबसे अधिक 28 उम्मीदवार भवनाथपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी ने लहराई पिस्टल
झारखंड में मतदान के दौरान छिटपुट हिंसा की खबर है। डाल्टनगंज सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के एन त्रिपाठी ने पिस्टल लहराई है। इसके बाद नाराज लोग उग्र हो गए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. कांग्रेस प्रत्याशी का कहना है कि उन्होंने आत्मरक्षा में पिस्टल निकाली थी।