जी.आई.एस. समाधान दिवस में नगर आयुक्त इन्द्रजीत ने आपत्तियों का निस्तारण कराया

Lucknow
  • जी.आई.एस. समाधान दिवस में नगर आयुक्त इन्द्रजीत ने आपत्तियों का निस्तारण कराया

लखनऊ नगर में स्थित भवनों के जी.आई.एस. सर्वे में किए गए कर निर्धारण के विरुद्ध आपत्तियों के निराकरण हेतु 10 मई को लखनऊ नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकीनाथ हॉल में जी.आई.एस. समाधान हेतु आपत्तियां को दर्ज कराने हेतु गृह करदाताओं से आपत्ति मांगी गई थी। आपत्तिकर्ताओं को भवन की वर्तमान की फोटो सहित साक्ष्य लाने को कहा गया सभी अपर नगर आयुक्त, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, सभी जोनल अधिकारी, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक एवं साथ में कंप्यूटर ऑपरेटर सहित जी.आई.एस. सर्वे की टीम मौजूद रही नगर निगम के स्तर से जी आई एस टीम के सहयोग से आपत्तियां निस्तारित की गई।

जोन वार 250 आपत्तियां प्राप्त हुई जिसमें से 226 आपत्तियों का निस्तारण किया गया प्रत्येक जोन में दर्ज कराई गई एवं निस्तारित भी कर दी गई। जी.आई.एस. समाधान दिवस में नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह द्वारा अध्यक्षता करते हुए सभी जोनल अधिकारियों को कई बार निर्देशित किया गया आपत्तियों का निस्तारण शत् प्रतिशत होना है एवं सभी भवनस्वामियों की शिकायतो को सुना गया।