‘चंद्रयान-2’ से संपर्क टूटने पर भावुक हुए ये बॉलीवुड सितारें

# National

चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) के चांद पर उतरने को लेकर आम हो या खास हर कोई नजरे गड़ाए हुए था। सभी उस एक पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और सुनहरे दृश्य को अपनी आंखों में हमेशा के लिए कैद करना चाहते थे। हालांकि चंद्रयान-2 के चांद पर उतरने से ठीक पहले लैंडर विक्रम का संपर्क टूट गया और वैज्ञानिक परेशान हो गए। चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने पर सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
रितेश देशमुख ने लिखा- ‘हम लोग जल्दी ही इससे उबर जाएंगे। भविष्य उन्हीं का होता है जो सपनों के पूरा होने में विश्वास करते हैं। इसरो की पूरी टीम पर हमें गर्व है। जो भी हम लोगों ने हासिल किया है वो कोई छोटी बात नहीं है।’
अनुपम खेर ने भी ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दी। अनुपम खेर ने लिखा- ‘गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले!!!’ फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया- ‘उम्मीद करता हूं कि वह जल्दी से लैंडर से संपर्क स्थापित कर लें। इसके पीछे बहुत सारे लोगों की मेहनत और प्रार्थनाएं हैं। यह जल्दी होगा। विश्वास करिए। बेहतरीन इसरो।’
कॉमेडियन वीर दास भी पीछे नहीं रहे। वीर दास ने ट्वीट किया- ‘जब कोई सही मायने में सोचता है तो हम वास्तव में एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में कितने युवा है। यह तथ्य हमारे पास अंतरिश्र मिशन हैं और इस स्तर पर यह एक शानदार उपलब्धि है। इसरो आपके साथ राष्ट्र खड़ा है।’
लता मंगेशकर ने ट्वीट किया- ‘केवल सम्पर्क टूटा है, संकल्प नहीं, हौसले अब भी बुलंद है। मुझे विश्वास है कि सफलता अवश्य मिलेगी। सारा देश इसरो के साथ है। हमारे वैज्ञानिकों पर हमें गर्व है। बस आप आगे बढ़िए…।’
अमिताभ बच्चन ने कविता की कुछ लाइनें लिखकर लोगों का उत्साह बढ़ाने की कोशिश की है। अमिताभ ने फेसबुक पर लिखा- तू ना थके गा कभी ,तू ना मुड़े गा कभी, तू ना थमे गा कभी कर शपथ कर शपथ कर शपथ ,अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ।’शाहरुख खान ने ट्वीट किया- ‘कभी-कभी हम लोग अपने सही स्थान पर नहीं पहुंच पाते हैं जहां पर पहुंचना चाहते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि हम लोग आशा और विश्वास बनाए रखें। इसरो पर गर्व है।’
करण जौहर ने भी चंद्रयान-2 के लैंडर से संपर्क टूटने पर प्रतिक्रिया ट्वीट के जरिए दी। करण जौहर ने ट्वीट किया- ‘इसरो के अविश्वसनीय प्रयासों को सलाम करते हैं। उनके काम पर हमें गर्व है। बहुत गर्व महसूस हो रहा है ऐसे राष्ट्र का हिस्सा होने में जिसके पास प्रतिभाशाली दिमाग है।’
सनी देओल ने ट्वीट किया- ‘संपर्क टूटा है लेकिन विश्वास नहीं। हमें इसरो पर गर्व है।’ आपको बता दें, चंद्रयान-2 मिशन की शुरुआत 14 अगस्त से शुरू हुई थी।
भारत का महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान शुक्रवार (6 सितंबर) देर रात चांद से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर आकर खो गया। चांद की सतह की ओर बढ़ा लैंडर विक्रम का चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर पहले संपर्क टूट गया। इससे ठीक पहले सबकुछ ठीकठाक चल रहा था, लेकिन इस अनहोनी से इसरो के कंट्रोल रूम में अचानक सन्नाटा पसर गया था। इसके बाद इसरो की तरफ से चंद्रयान-2 के लैंडर से संपर्क टूटने की आधिकारिक जानकारी दी गई।