एक साथ एक ही मंडप में दो गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, सच्चाई जानकर चौंक जायेंगे आप

International

इंडोनेशिया में एक शख्स ने एक साथ, एक ही मंडप में दो लड़कियों से शादी रचा ली। इसमें सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो ये थी कि दोनों लड़कियां उसकी गर्लफ्रेंड थीं और वो इस शादी से खुश थीं।

स्थानीय मीडिया से बात करते हुए शख्स ने बताया कि मैं दोनों में से किसी का भी दिल नहीं तोड़ सकता था, इसलिए दोनों से ही शादी कर ली। इस शादी की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

https://www.facebook.com/ani.purwani.9212/posts/487153378804247

 

दरअसल, इंडोनेशिया में कानून है कि कोई भी व्यक्ति दो लड़कियों से शादी तभी कर सकता है, जब वो दोनों की देखभाल करने में सक्षम हो और उनकी बुनियादी जरूरतें पूरी कर सकता हो।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इंडोनेशिया में दहेज की भी परंपरा चलती है, लेकिन यहां दुल्हन का परिवार दूल्हे को दहेज नहीं देता है बल्कि दूल्हा दुल्हन के परिवार वालों को दहेज देता है।
दोनों गर्लफ्रेंड से शादी रचाने वाले शख्स ने भी दोनों के परिवार वालों को पांच-पांच हजार रुपये दहेज के रूप में दिए। 17 अगस्त को इस अनोखी शादी की वीडियो फेसबुक पर शेयर की गई थी, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।