उत्तर प्रदेश के 11 सीटों पर उपचुनाव, मतदान जारी

# ## Lucknow UP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। सुबह से ही मतदान चल रहे हैं। बीजेपी कांग्रेस, सपा और बसपा सभी मैदान में हैं। इस उपचुनाव को 2022 से जोड़कर देखा जा रहा है। इसलिए सभी पार्टियों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

क्या हो रहा है सभी 11 सीटों पर
सदर के संस्कृति विद्यालय में शुरू हुआ मतदान।
चित्रकूट के मानिकपुर में मतदान बहिष्कार किया गया है।
अलीगढ़ के इग्लास में वोट का ​बहिष्कार। ग्रामीणों नें बूथ पर हंगामा किया है।

लखनऊ में 2012 और 2017 में 50 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। बहरहाल अभी तक वोटिंग के लिए ज्यादा रुझान नहीं दिख रहा है। शुरुआती दौर में सुस्त है मतदान।

बाराबंकी के हैदरगढ़ में वोट बहिष्कार। अभी तक केवल 10 लोगों ने वोट किया। आजादी से लेकर अभी तक नहीं बना मार्ग।

रामपुर में फर्जी एजेंट पकड़े गए है। चुनाव आयोग ने इसका संज्ञान लिया है। यहां 7 फर्जी एजेंड अलग अलग जगहों से पकड़े गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग हर मूवमेंट पर नजर रखे हुए है।

इन सीटों पर चुनाव

यूपी की लखनऊ (कैंट), बाराबंकी की जैदपुर, चित्रकूट की मानिकपुर, सहारनपुर की गंगोह, अलीगढ़ की इगलास, रामपुर, कानपुर की गोविंदनगर, बहराइच की बलहा , प्रतापगढ़, मऊ की घोसी और अंबेडकरनगर की जलालपुर विधानसभा सीट पर वोटिंग हो रही हैै।

उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में कुल 110 प्रत्याशी मैदान में हैं। आपको बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में इन 11 सीटों में से 8 पर बीजेपी और एक-एक पर समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और अपना दल के विधायक जीते थे।