Skip to content
Monday, April 06, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

बिना UAN के भी कर सकते हैं अपने पीएफ खाते से निकासी

International
2021-03-05 Arya Tv Desk

(www.arya-tv.com) बिना यूएएन के भी कर्मचारी अपना ईपीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं और पीएफ अकाउंट से निकासी कर सकते हैं। यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक 12 अंकों का यूनिक नंबर होता है। यह नंबर ईपीएफ सदस्य को आवंटित किया जाता है। यह एक स्थाई नंबर होता है और एक सदस्य के पूरे जीवनकाल तक वैध होता है। यूएएन नंबर को कर्मचारी का नियोक्ता जनरेट कर सकता है। यूएएन के जरिए कर्मचारी बिना नियोक्ता की मदद लिए कभी भी अपना पीएफ बैलेंस (PF Balance) पता कर सकता है और पीएफ अकाउंट से निकासी कर सकता है। वहीं, बिना यूएएन के भी कर्मचारी अपने पीएफ बैलेंस को चेक कर सकता है और अकाउंट से निकासी कर सकता है। आइए इसका प्रॉसेस जानते हैं।

बिना यूएएन के इस तरतह जानें पीएफ बैलेंस

स्टेप-1. सबसे पहले आपको epfindia.gov.in पर जाकर लॉग-इन करना होगा।

स्टेप-2. अब “Click Here to Know your EPF Balance” लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप-3. अब आप epfoservices.in/epfo/ पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। अब आपको “Member Balance Information” टैब पर क्लिक करना होगा।

स्टेप-4. अब आपको अपना राज्य चुनना होगा और अपने ईपीएफओ ऑफिस लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप-5. अब आपको अपना पीएफ अकाउंट नंबर, नाम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

स्टेप-6. अब आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा। अब आपको अपना पीएफ बैलेंस स्क्रीन पर दिखाई देगा।

बिना यूएएन इस तरह करें पीएफ खाते से निकासी

यदि आपके पास यूएएन नंबर नहीं है, तो आपको पीएफ अकाउंट से निकासी के लिए एक पीएफ निकासी फॉर्म भरना होगा और इसे स्थानीय पीएफ ऑफिस में जाकर जमा करना होगा। ईपीएफ सदस्य को इसके लिए इंटरनेट के माध्यम से आधार-बेस्ड नया समग्र क्लेम फॉर्म या नॉन-आधार समग्र क्लेम फॉर्म डाउनलोड करना होगा। अब आप यह फॉर्म भरकर पीएफ अकाउंट से आंशिक या पूर्ण निकासी कर सकते हैं। इपीएफ अकाउंट से पूर्ण निकासी कर्मचारी उस स्थिति में कर सकते हैं, जब उनका रिटायरमेंट हो गया हो या कर्मचारी दो महीने से अधिक समय से बेरोजगार हो।

Tagged all hindi news Business news Today business news today business news in English today business news in hindi today news of business u update news in business You can withdraw from your PF account even without UAN बिना UAN के भी कर सकते हैं अपने पीएफ खाते से निकासी

Post navigation

गोरखपुर में नहीं बढ़ रहें पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें क्या है पूरा मामला
मुंबई में फैल रहा है कोरोना वायरस , गोरखपुर के वासियों की हो रही जांच

Related Posts

होर्मुज खुलवाने के प्रस्ताव पर बहरीन ने टाला मतदान, रूस और चीन ने लगाया वीटो; UN में वोटिंग पर रोक

2026-04-04 Dr. Anil Tripathi

ट्रंप के होश गुम, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरान ने अमेरिकी ए-10 लड़ाकू विमान को कैसे मार गिराया

2026-04-04 Dr. Anil Tripathi

पाकिस्तान में पेट्रोल 80 रुपये सस्ता, डीजल की कीमतों ने छुड़ाए पसीने, आधी रात से लागू होंगी नई दरें

2026-04-042026-04-04 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • सरोजिनी नगर बनेगा हरित विकास का मॉडल: विधायक राजेश्वर सिंह का आह्वान

    2026-04-05 Dr. Ajay Shukla
  • डॉ. राजेश्वर सिंह की उपस्थिति में सरोजनीनगर में RSS का भव्य पथ संचलन, 5000 स्वयंसेवकों की भागीदारी

    2026-04-05 Dr. Ajay Shukla
  • योग से शुद्ध होता शरीर का श्वसन तंत्र, बीमारियों से मिलती है सुरक्षा – योग गुरू स्वामी योगानंद (सुरेन्द्र सिंह डाबस )

    2026-04-05 Dr. Ajay Shukla
  • डॉ. राजेश्वर सिंह का ‘एनवायरनमेंट वॉरियर्स’ अभियान बना पर्यावरण और शिक्षा का मजबूत मॉडल

    2026-04-042026-04-04 Dr. Ajay Shukla
  • बड़ी खुशखबरी: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर आ रहा है भारत का LPG टैंकर ग्रीन सान्वी, जानिए कब पहुंचेगा?

    2026-04-04 Dr. Anil Tripathi
  • कानपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पश्चिम बंगाल की युवती को नौकरी के नाम पर बनाया शिकार

    2026-04-04 Dr. Anil Tripathi
  • यूपीः मेरठ में तीन लोगों की मौत से हड़कंप, देसी शराब पीने के बाद बिगड़ी थी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

    2026-04-04 Dr. Anil Tripathi
  • रणवीर के मेकअप आर्टिस्ट का खुलासा: ‘धुरंधर’ की सफलता की असली कहानी, घंटों की मेहनत ने ‘धुरंधर’ को बनाया सुपरहिट

    2026-04-04 Dr. Anil Tripathi
  • गावस्कर का बड़ा खुलासा: CSK की सबसे बड़ी कमजोरी गेंदबाजी, 225+ रन बनाकर भी जीत मुश्किल

    2026-04-04 Dr. Anil Tripathi
  • अयोध्या को नई सौगातः करोड़ों रुपये की लागत से बनेगा दो लेन आरओबी, रेलवे समपार पर जाम की समस्या होगी समाप्त

    2026-04-04 Dr. Anil Tripathi
  • पॉवर कॉर्पोरेशन का स्मार्ट प्रीपेड मीटर बना बिजली का दुश्मन, उपभोक्ताओं का फूट रहा आक्रोश

    2026-04-04 Dr. Anil Tripathi
  • होर्मुज खुलवाने के प्रस्ताव पर बहरीन ने टाला मतदान, रूस और चीन ने लगाया वीटो; UN में वोटिंग पर रोक

    2026-04-04 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR