CM योगी ने हाथों में पकड़ी हॉकी स्टिक, दागे गोल; रवि किशन ने गोरखपुर को बताया स्पेन

# ## Gorakhpur Zone

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में ₹926 करोड़ से अधिक लागत की 226 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में सुपोषण मिशन के द्वितीय चरण का शुभारंभ भी किया गया। इसके साथ ही, उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, स्वीकृति-पत्र, आवास की चाबी एवं प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। गोरखपुर में सीएम योगी ने वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में निर्माणाधीन पवेलियन का निरीक्षण तथा खेल प्रतिभाओं से भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर सीएम योगी ने खुद हॉकी खेली। सीएम योगी ने हॉकी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।

‘तेजी से बदली है प्रदेश की छवि’

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रदेश की छवि तेजी से बदली है। राज्य के लोग अब जय श्री राम कहकर अभिवादन करते हैं और देशभर में उनका सम्मान होता है। उन्होंने कहा कि यूपी अब बीमारू राज्य के तमगे से उबर कर राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का इंजन बना है। सीएम योगी ने कहा, “उत्तर प्रदेश जहां आप रह रहे हैं, अब इसके सामने पहचान का संकट नहीं है। लोग अब आपका सम्मान करते हैं। आज उत्तर प्रदेश बदला है। इस राज्य ने एक नई पहचान हासिल की है। अब लोग आपको संदेह की नजर से नहीं देखते।”

जय श्री राम कहकर अभिवादन करते हैं लोग’

सीएम योगी ने कहा, “उत्तर प्रदेश का नागरिक देश में जहां भी जाता है, लोग जय श्री राम कहकर उसका अभिवादन करते हैं। अब प्रदेश के निवासियों को देशभर में गर्व के साथ पहचाना जाता है।” उन्होंने कहा, “आप कहीं भी जाएं- उत्तर, दक्षिण, पूरब या पश्चिम और आपको पहचाना जाएगा। आज उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोग अपनी पहचान आगे करके गर्व के साथ यात्रा करते हैं।” उन्होंने कहा, “नए बिजली संयंत्र लग रहे हैं, उद्योगों की स्थापना की जा रही है और आधुनिक प्रौद्योगिकी पूरे प्रदेश में लागू की जा रही है। यह नए भारत का नया यूपी है।”

‘रवि किशन ने स्पेन से की गोरखपुर की तुलना’

वहीं इस मौके पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कहा कि पवेलियन जाकर मैंने देखा, यहां इंटरनेशनल मैच होगा। मैंने महाराज जी से पूछा कि आप कैसे इतना सोचते हैं, कैसे ये कर लेते हैं? अगर मैं इसे स्पेन कहता हूं तो महाराज की हर दिन गोरखपुर को स्पेन की दिशा में पहुंचा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार रोज लाखों-करोड़ों रुपये गांव-देहात के लड़कों को ओलंपिक तक पहुंचाने के लिए खर्च कर रही है। चुनाव सिर पर है। आप लोगों ने बंगाल में देख लिया कि पार्टी बिखर गई, क्योंकि वह भ्रष्टाचार पर खड़ी थी