बूथ सशक्तिकरण पर कार्यशाला आयोजित हुई : पूर्वी विधानसभा भाजपा

Lucknow
  • बूथ सशक्तिकरण पर कार्यशाला आयोजित हुई : पूर्वी विधानसभा भाजपा

(www.arya-tv.com)भाजपा महानगर लखनऊ द्वारा लगातार महानगर में बूथ को मजबूत करने के लिए प्रत्येक मंडल और विधानसभा स्तर पर ​अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक बूथ स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के जरिए बूथ को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कार्यशाला में मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिसमें महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, नगर उपाध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्वी विधान सभा के मण्डल 1 के अध्यक्ष शैलेंद्र राय डब्बू, मण्डल 4 के मंडल योगेश चतुर्वेदी, मण्डल अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह, पार्षद राम कुमार वर्मा, सोशल मीडिया के नगर सह संयोजक पी.के. सिंह, सोशल मीडिया के सह संयोजक आदित्य द्विवेदी,टी.आर.जोशी संयोजक पूर्व विधानसभा, ओबीसी मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष दीपू जायसवाल के साथ मण्डल पदाधिकारी, अल्पकालिक शक्ति केंद्र विस्तारक, शक्ति केंद्र सयोजक,मण्डल टोली प्रमुख, आई.टी. व सोशल मिडिया के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।