अखिल भारतीय ब्रह्म समाज बैठक में महिलाओं को विशेष जिम्मेदारी दी गई

Lucknow

(www.arya-tv.com)अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की बैठक तिलकेश्वर महादेव मंदिर, वीआईपी रोड, आलमबाग, लखनऊ में सम्पन्न हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. पी. अवस्थी ने कहा कि इस वर्ष होली मिलन समारोह संस्था की महिला विंग के द्वारा राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. सुषमा मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सन्ध्या बाजपेयी, पूर्णिमा दीक्षित, उपमहामंत्री शैलजा त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शशि मिश्रा आदि के नेतृत्व में किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिला विंग से आग्रह किया कि मासिक बैठक के पूर्व तिथि, स्थान आदि व्यवस्था निर्धारित कर ली जाएं, उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान के तहत कम से कम 500 रुपए सहयोग राशि देने का आह्वान किया।

उन्होंने सक्षम पदाधिकारियों से अधिकतम सहयोग की अपेक्षा की, जिससे संगठन के वर्ष भर होने वाले सभी कार्यक्रमों को आयोजित किया जा सके! अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की बैठक में वीरेन्द्र उपाध्याय, संस्थापक/प्रबंधक अवर लिटिल ऐंजल्स होम ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्यता ग्रहण की, इसी प्रकार आगरा के डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री ने प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्यता ग्रहण की।

बहराइच से संगठन की पदाधिकारी एडवोकेट माधुरी मिश्रा की उपस्थिति की सभी ने सराहना की। ब्रह्म समाज के लिए संघर्षशील रहने वाली विभिन्न संगठनों में पदाधिकारी श्रीमती श्वेता शुक्ल जी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही, उन्होंने अखिल भारतीय ब्रह्म समाज में तन मन और धन से पूर्ण सहयोग की बात कही ।

अशोक पाण्डेय, गजेन्द्र शुक्ल, सन्ध्या बाजपेयी, शैलजा त्रिपाठी, स्वस्ति पाण्डेय, पूर्णिमा दीक्षित, कमलेश बाजपेयी, प्रशांत पाण्डेय, चित्रा द्विवेदी, रमाकांत पाण्डेय, गिरिजा शंकर त्रिपाठी, दया शंकर पाण्डेय, राम कृष्ण त्रिपाठी, डॉ. अमित अवस्थी, गोविन्द प्रसाद मिश्रा, कर्नल दया शंकर दुबे आदि ने अपने विचार रखे! देवेन्द्र शुक्ल, राष्ट्रीय महामंत्री ने सभी का आभार प्रकट किया। सभा की व्यवस्था कौशिक बनर्जी, अंजनी कुमार दीक्षित एवं चन्द्र प्रकाश मिश्र ने की।